KBP Times

48 घंटे में दूसरी बार महंगाई का झटका, CNG की कीमत में ₹1 की बढ़ोतरी, जानें ताजा रेट?

Delhi CNG Rate Hike

Delhi CNG Rate Hike: राजधानी दिल्ली में लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है. 48 घंटे में दूसरी बार सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले 15 मई को सीएनजी के दाम में 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी. अब दिल्ली में सीएनजी की कीमत 80.09 रुपये होगी. जबकि नोएडा-गाजियाबाद में, प्रति किलोग्राम CNG की कीमत 88.70 रुपये होगी. सीएनजी की कीमतें बढ़ने से अब ऑटो रिक्शा और सीएनजी बेस्ड टैक्सियों के किराए में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

घेरलू सिलेंडर और PNG के दाम में बदलाव नहीं
हालांकि, आम जनता की रसोई तक पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस यानि पीएनजी और घरेलू खाना पकाने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर, दोनों के दामों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है.

गैस की कीमत में क्यों हो रहा इजाफा?
दरअसल, देश अपनी जरूरत के हिसाब से 50 फीसदी से ज्यादा प्राकृतिक गैस का आयात करता है. लेकिन मिडिल ईस्ट जंग की वजह से आपूर्ति में कमी और मांग बढ़ने से गैस कंपनियों के लिए गैस खरीदना महंगा हो गया है. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, कंपनियों का कहना है कि अगर गैस की कीमतों में इजाफा नहीं किया गया तो कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा. इस गैस के दाम बढ़ाना ही एक मात्र विकल्प है.

पहले 2 रुपये का हुआ था इजाफा
इससे पहले 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. वहीं आज 17 मई को 1 रुपये का इजाफा और कर दिया. तीन दिनों में 3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सीएनजी के दाम और बढ़ सकते हैं. मिडिल ईस्ट युद्ध होने के बाद से डॉलर के मुकाबले में रुपये में 5 फीसदी की गिरावट देखी जा चुकी है. जिसकी वजह से महंगाई का संकट मंडराने लगा है.

यह भी पढ़ें: त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

2

2