KBP Times

महाराष्ट्र में 125 AIMIM पार्षदों की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, कहा- वे जीते तभी लोकतंत्र…

Asaduddin Owaisi

BMC Election Result 2026: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों के नतीजों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(AIMIM) ने राज्य भर में 125 सीटें जीतकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई है. इन नतीजों को केवल स्थानीय चुनाव तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे आने वाले बड़े चुनावों का संकेत भी माना जा रहा है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों पर कहा कि मैं महाराष्ट्र में 125 AIMIM पार्षदों की जीत के लिए महाराष्ट्र के लोगों को धन्यवाद देता हूं.

मैं हमारे महाराष्ट्र अध्यक्ष और सभी AIMIM नेताओं, कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं. यह नतीजा सभी की कड़ी मेहनत का नतीजा है. मुझे उम्मीद है कि हमारे जीतने वाले पार्षद लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.

“AIMIM पार्टी आगे और मजबूत होगी”
ओवैसी ने आगे कहा कि यह तो चुनाव था. यह जनता का फैसला है. AIMIM पार्टी आगे और मजबूत होगी. मुझे अफसोस है कि मैं पश्चिमी महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार नहीं कर सका, अगर हम वहां और ध्यान देते तो शायद हमारे और पार्षद जीत सकते थे. उन्हें लगता है कि वे जीते तभी लोकतंत्र जीतता है लेकिन आप बोलते रहें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

यह भी पढ़ें: इंदौर में दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से मिलेंगे राहुल गांधी, बघेल बोले- दीया तले अंधेरा…

चुनाव परिणाम पर क्या बोले संजय राउत?
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव परिणाम 2026 पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि वे(देवेन्द्र फडणवीस) राज्य के मुख्यमंत्री हैं. मुख्यमंत्री होने के नाते उनके पास काफी संसाधन हैं. ये नहीं मानना चाहिए कि मुंबई में भाजपा जीती है. मामला बराबरी का रहा है. BMC के सदन में विपक्ष की ताकत सत्ताधारी दल के बराबर है. क्या करेंगे ये लोग? वे मुंबई का सौदा नहीं कर सकते. उन्होंने आगे कहा कि हर राज्य में हर पार्टी को तोड़कर, ‘जयचंद’ पैदा करके ही भाजपा चुनाव जीतती है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2