KBP Times

इंदौर में दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से मिलेंगे राहुल गांधी, बघेल बोले- दीया तले अंधेरा…

Rahul Gandhi

Indore Contaminated Water: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पेयजल से 24 लोगों की मौत और 3300 से ज्यादा लोगों के बीमार होने के मामले में प्रभावित परिवारों का हाल जानने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज (17 जनवरी) इंदौर पहुंचेंगे. वे अस्पताल में भर्ती बीमार लोगों का हाल जानने के साथ ही प्रभावित भागीरथपुरा क्षेत्र में मरने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे. जिससे पहले इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

राहुल गांधी के दौरे को लेकर क्या बोले कांग्रेसी नेता?
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर कहा कि इंदौर सबसे स्वच्छ शहर के नाते कई बार भारत सरकार से इनाम ले चुका है लेकिन दीया तले अंधेरा, सबसे गंदा पानी पिलाने का रिकॉर्ड भी इंदौर के नाम आ चुका है. इंदौर को गंदा करने का काम भाजपा ने किया. ऐसी दुख की घड़ी में वहां के मंत्री हास्यास्पद बयान देते रहे हैं. यह बेहद निंदनीय है. ऐसे समय में राहुल गांधी का वहां जाना और पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा करना निश्चित रूप से एक मानवीय पहलू है.

यह भी पढ़ें: “जय श्री राम के नाम पर मॉब लिंचिंग…” एआर रहमान के बयान पर बोले वारिस पठान

“यह केवल 24 मौतें ही नहीं हैं”
कांग्रेस नेता हरिश चौधरी ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर कहा कि यह केवल 24 मौतें ही नहीं हैं. इंदौर के लाखों लोगों के स्वास्थ्य पर दूषित पानी पीने के कारण असर हुआ है. कई मौतें इंदौर में दूषित पानी पीने से हो चुकी हैं. जब वे(राहुल गांधी) गहराई से इंदौर से जुड़ेंगे या इसे जानेंगे तो उन्हें इस बात का पता चलेगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क