KBP Times

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Dashlakshan Mahaparv

Dashlakshan : दूदू में सकल दिगम्बर जैन समाज के दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की आराधना की गई। यह कार्यक्रम अध्यक्ष पारसमल काला और मंत्री पदमचंद सोगानी के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें श्रमण संस्कृति संस्थान से आए शास्त्री गौरव ने प्रवचन दिए।

सत्य और शांति इंसान के भीतर है

शास्त्री गौरव ने अपने प्रवचन में कहा कि उत्तम आर्जव धर्म सरलता और निष्कपटता का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि जिस सत्य और शांति को इंसान बाहर ढूंढता है, वह उसके भीतर ही मौजूद है। आत्मकल्याण के लिए माया, छल और कपट छोड़कर सरल जीवन अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारा कल्याण भगवान नहीं, बल्कि भगवान की वाणी करेगी।

अभिषेक, शांतिधारा और पूजा-अर्चना

सुबह भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और मंडल विधान की पूजा-अर्चना की गई। शांतिधारा और अभिषेक का पुण्य लाभ नरेश कुमार, अंजना, पंकज, संगीता, आदित्य परिवार (लुहाड़िया परिवार, नरैना) और बीना देवी और अमित गंगवाल परिवार को मिला।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

शाम को महिला महासमिति की अध्यक्ष मनोरमा देवी और मंत्री शशिकला के मार्गदर्शन में संगीतमय आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पूर्व मंत्री संजय काला ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के दौरान रोज धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें –अंबानी परिवार में गणेश उत्सव, सलमान खान ने एंटीलिया में लिया आशीर्वाद

यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन | 6 कमरों में कॉलेज संचालन पर सवाल | Students Protest

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2