Blue Jersy : जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आएगी। नीदरलैंड्स और बेल्जियम में खेले गए हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय पुरुष और महिला टीमों की प्राइमरी किट नारंगी कर दी गई थी। बता दें कि जर्सी बदले जाने पर काफी विवाद हुआ था। कई पूर्व हॉकी खिलाड़ियों ने इसे गलत बताया था। इसे देखते हुए अब हॉकी इंडिया ने एशियन गेम्स के लिए अपना फैसला बदल दिया है।
नीले टर्फ की वजह से बदला गया था जर्सी का रंग
जानकारी के अनुसार हॉकी इंडिया ने 27 जुलाई को जर्सी बदलने का कारण बताते हुए कहा था कि ऐसा नीले रंग के टर्फ की वजह से किया गया था। कहा गया कि नीली जर्सी के कारण भारतीय खिलाड़ियों को अपने साथी प्लेयर्स को देखने में दिक्कतें आ रही थीं। हालांकि पूर्व कप्तानों धनराज पिल्ले, वीरेन रासकिन्हा, परगट सिंह, अजीत पाल सिंह और वासुदेवन भास्करन ने इस बदलाव की कड़ी आलोचना की थी।
हॉकी इंडिया के अधिकारियों में भी मतभेद दिखा
इस विवाद पर हॉकी इंडिया के भीतर भी खींचतान देखने को मिली थी। अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने बयान दिया था कि यह फैसला उनकी जानकारी के बिना लिया गया, जबकि सचिव भोला नाथ सिंह का दावा था कि सभी अधिकारियों को इसकी जानकारी थी।
पहली पसंद नीली जर्सी बताई
जापान रवानगी से ठीक पहले हॉकी इंडिया ने अपने इस फैसले को वापस ले लिया। हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर मनोहरन ने पुष्टि करते हुए कहा- ‘भारतीय ओलंपिक संघ ने हमसे किट की पहली पसंद पूछी थी। हॉकी इंडिया ने पहली प्राथमिकता नीले रंग को और दूसरी प्राथमिकता नारंगी रंग को दी है।
पूल-ए में भारत के साथ जापान और साउथ कोरिया
टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें छह-छह टीमों के दो पूल में बांटा गया है। भारत को पूल-। में रखा गया है। इस पूल में भारत के साथ मेजबान जापान, साउथ कोरिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और इंडोनेशिया हैं। सभी मुकाबले काकामीगाहारा के गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें –Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट
यह भी देखें – मंत्री प्रवीण दरेकर का हवामहल दौरा | जनता के मुद्दों पर खुलकर हुई बातचीत | KBP TImes


