KBP Times

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket : विमेंस एशिया कप में लगातार रिकॉर्ड बन रहे हैं। पाकिस्तान की नशरा संधू ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लिए। नशरा का पाकिस्तान की विमेंस टीम के लिए टी 20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। एशिया कप में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा बड़ा गेंदबाजी प्रदर्शन है। इससे पहले 2 सितंबर को श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इंडोनेशिया के खिलाफ 5 रन देकर 7 विकेट लिए थे। बता दें कि भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

हॉंगकॉंग को हराकर पाक सेमीफाइनल में

इसके साथ ही दुबई में खेले गए Women’s Asia Cup Cricket  ग्रुप-A के आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए, जिसके जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 71 रन पर ऑलआउट हो गई।

नशरा के टी 20 करियर में पहली बार 5 विकेट

नशरा संधू ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ अपने टी20 करियर में पहली बार 5 विकेट कुल 6 विकेट लिए। नशरा ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए यास्मिन दसवानी को कैच एंड बोल्ड करने के बाद मरीना लैम्पलॉ और मरियम बीबी को आउट किया। इसके बाद शांजीन शाहजाद को पवेलियन भेजा। एलिसन सिउ का विकेट लेते ही नशरा के 5 विकेट पूरे हो गए। इसके बाद इकरा सहार को बोल्ड कर उन्होंने छठा विकेट भी हासिल कर लिया। नशरा ने ओमैमा सोहैल के 13 रन पर 5 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। ओमैमा ने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट लिए थे।

पाकिस्तान की पुरुष-महिला दोनों टीमों में नशरा बेस्ट

Women’s Asia Cup Cricket में नशरा का यह प्रदर्शन पाकिस्तान के पूरे टी 20 क्रिकेट में भी सबसे बेहतर है। पुरुष और महिला खिलाड़ियों को मिलाकर भी किसी पाकिस्तानी गेंदबाज के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पेल का रिकॉर्ड अब उनके नाम है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुफियान मुकीम के 5/3 के नाम था।

नशरा की 4 ओवर में 18 डॉट बॉल, प्लेयर ऑफ द मैच भी रहीं

नशरा ने अपने 4 ओवर में 24 गेंदें डालीं, जिनमें 18 डॉट बॉल रहीं। यानी उनकी 75ः गेंदों पर हॉन्गकॉन्ग के बल्लेबाज कोई रन नहीं बना सके। उन्होंने पूरे स्पेल में एक भी वाइड या नो-बॉल नहीं की। नशरा को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में भी 3 गेंदों पर नाबाद 3 रन बनाए थे।

11 सितंबर को श्रीलंका से सेमीफाइनल

पाकिस्तान ने ग्रुप-ए में 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हासिल किए और भारत के बाद दूसरे स्थान पर रहा। अब उसका सामना 11 सितंबर को दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगा।

यह भी पढ़ें –Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

यह भी देखें- मंत्री प्रवीण दरेकर का हवामहल दौरा | जनता के मुद्दों पर खुलकर हुई बातचीत | KBP TImes

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

2

2