SBI Rules : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अगले महीने की 1 अक्तूबर 2026 से अपने सेविंग और सैलेरी खाता धारकों के नियम में बड़े बदलाव करने जा रहा है। अगर आपका सेविंग अकाउंट या सैलेरी अकाउंट एसबीआई में है तो आप एक अक्टूबर के बाद सिर्फ चार बार ही एटीएम से फ्री राशि निकाल सकते हैं। चार के बाद पांचवी बार में आपको अधिक चार्ज देना होगा। बैंक की ओर से वेबसाइट पर इस बदलाव के बारे में जानकारी अपडेट की गई है।
4 फ्री निकासी, फिर इतना चार्ज
एसबीआई के मुताबिक, ब्रांच के माध्यम से खोले गए बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खातों पर नए चार्ज 1 अक्तूबर से लागू हो जाएंगे. बदलाव के तहत अब ग्राहकों को हर महीने चार बार मुफ्त निकासी की सुविधा मिलती रहेगी, लेकिन इन 4 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद हर एटीएम निकासी पर 15 रुपये के साथ ही जीएसटी का पेमेंट भी करना होगा। एक महीने में एक ही महीने में चार से अधिक बार नकदी निकालने पर ही नया शुल्क लागू होगा. यानी वो ग्राहक, जो नियमित रूप से एटीएम से पैसे निकालते हैं, उन्हें इस बात का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है कि कितने वाली पैसों की निकासी कर रहे हैं। जैसे आप चार एटीएम ट्रांजैक्शन कर लेते हैं, तो पांचवे विद्ड्रॉल पर 15 रुपये$जीसीटी लगेगा और इससे अगले सभी लेन-देन पर शुल्क लागू होगा।
सैलरी अकाउंट को लेकर ये बदलाव
अब बात करें, पहली अक्टूबर से एसबीआई सैलरी अकाउंट के नियम में होने वाले बदलाव के बारे में, तो बैंक के मुताबिक उनके लिए मंथली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट को घटाकर आधा किया जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सैलरी अकाउंट होल्डर्स 1 अक्टूबर 2026 से दूसरे बैंकों के एटीएम और ऑटोमेडेट डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन पर डेबिट कार्ड से सिर्फ पांच ट्रांजैक्शन मंथली कर सकेंगे, ये लिमिट पहले 10 फ्री ट्रांजैक्शन की थी.
इस बात का रखें विशेष ध्यान
एसबीआई एटीएम नियम बदलाव पर नजर डालें, तो एक ओर जहां स्टेट बैंक ने सैलरी खाताधारकों के लिए एटीएम विद्ड्रॉल की लिमिट में कटौती की है, तो वहीं साफ किया है कि जो पांच फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट दी गई है, इसमें फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजेक्शन शामिल होंगे. साफ शब्दों में समझें, तो न सिर्फ कैश निकालना, बल्कि एटीएम के जरिए अपने खाते में मौजूद बैलेंस की जानकारी लेना, खाते का मिनी स्टेटमेंट निकालना जैसी नॉन फाइनेंशियल सर्विसेज भी इसमें शामिल होगा।
कितना देना होगा चार्ज
अगर बैंक की ओर से दी गई फ्री एटीएम विद्ड्रॉल लिमिट के बाद कोई निकासी की जाती है, तो फिर कैश निकालने पर महीने के छठे ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये प्रति चार्ज देना होगा, तो वहीं नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर फ्री लिमिट के बाद 11 रुपये के साथ जीएसटी का पेमेंट करना होगा।
यह भी पढ़ें –कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 800 अंक टूटा
यह भी देखें – निकाय चुनाव से पहले BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! वार्ड 13 में दिया कुमारी ने संभाली प्रचार की कमान



