KBP Times

जयपुर पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम, निदेशक बोले-चप्पल-जूते उतारकर देख रहे लोग फिल्म

Hanuman Ansh team

Hanuman Ansh : नीम करोली बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेशों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने कहा है कि उनकी फिल्म के सामने बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज हुईं लेकिन ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों की आस्था और भावनाएं भी देखने को मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि कई जगह लोग फिल्म देखने से पहले चप्पल-जूते उतार रहे हैं और सिनेमाघर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म हनुमान अंश की टीम सोमवार को जयपुर पहुंची जहां टीम ने ईपी मिराज में फिल्म देखने आए दर्शकों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस अवसर पर कलाकारों ने भी अपने अनुभव शेयर किए। डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि शुरुआती दो हफ्तों में फिल्म को फ्लॉप तक कह दिया गया था। आज यही फिल्म देशभर में 700 स्क्रीन पर चल रही है।

बाबा का किरदार भी आशीर्वाद से मिला

फिल्म निदेशक विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म में नीम करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले शोभिनाव सत्य के सिलेक्शन का किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि पहले किसी अन्य अभिनेता को बाबा के किरदार के लिए चुना गया था लेकिन वह बीमार हो गए। डायरेक्टर ने कहा कि मेरे सैकंड असिस्टेंट शोभिनाव सत्य थे, उन्हें देखकर मुझे लगा कि इनके छोटे बाल है, ये बाबा की तरह ही लग रहे हैं। इन्हें चुना जाना चाहिए।

सैकड़ों स्क्रीन्स पर चल रही फिल्म

शोभिनाव सत्य ने फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे बालक की आध्यात्मिक यात्रा पर केंद्रित है, जो अपनी मां को खोने के बाद ईश्वर की तलाश में निकलता है और आगे चलकर सेवा, प्रेम और मानवता के रास्ते को अपना जीवन उद्देश्य बनाता है। शोभिनाव सत्य ने कहा कि उन्हें मिल रहा प्यार उनके लिए शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। उन्होंने इसे नीम करौली बाबा का आशीर्वाद बताया। शुरुआत में पूरे देश में करीब 25 स्क्रीन पर फिल्म लगी थी और शुरुआती दो हफ्तों में इसे फ्लॉप तक कह दिया गया था। लेकिन आज यही फिल्म देशभर में 700 स्क्रीन पर चल रही है।

नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित कहानी

‘हनुमान अंश’ एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जो नीम करोली बाबा के जीवन, उनके प्रेम, सेवा और मानवता के संदेश से प्रेरित है। फिल्म का केंद्रीय भाव ईश्वर की तलाश से आगे बढ़कर मानव सेवा और सभी के प्रति प्रेम को जीवन का उद्देश्य बनाने पर केंद्रित है। फिल्म को स्वम्भू मीडिया नेटवर्क के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले विशाल चतुर्वेदी ने लिखा है। सिनेमैटोग्राफी विशाल बावा की है और फिल्म का संगीत साधु सुशील तिवारी सहित टीम के अन्य संगीतकारों ने तैयार किया है।

यह भी पढ़ें –फिल्म इंडस्ट्री में चार दशक से एक्टिव कलाकार हैं अनुपम खेर

यह भी देखें – वार्ड 96 में जनता का गुस्सा फूटा! पानी-सीवरेज की समस्या पर नेताओं से जवाब मांग रही जनता |

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2