KBP Times

फिल्म इंडस्ट्री में चार दशक से एक्टिव कलाकार हैं अनुपम खेर

Anupam kher

Actor Anupam Kher : अनुपम खेर को फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से ज्यादा समय हो चुका है. इस दौरान कोई भी एक साल ऐसा नहीं रहा है जब उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई हो. वे लगातार कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. एक्टर ने इतनी फिल्में की हैं जितनी कई सारे कलाकार मिलकर भी नहीं कर पाए होंगे। फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में कई सारे कलाकार हुए जिन्होंने लंबी पारियां खेलीं. कई ऐसे भी रहे जिन्होंने इन लंबी पारियों में सिलेक्टेड फिल्में कीं। वहीं कुछ ऐसे रहे जो निरंतर मूवीज करते रहे और फैंस को एंटरटेन करते रहे। अनुपम खेर इन्हीं में से एक नाम है। अब अनुपम खेर अपनी 555वीं फिल्म करने की तैयारी में हैं. इसे लेकर उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है लेकिन फिल्म की डिटेल्स के बारे में कुछ नहीं बताया है. एक्टर के मुताबिक वे जल्द ही फिल्म के बारे में जानकारी साझा करेंगे।

कब आएगी अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म?

अनुपम खेर की बात करें तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें लिखा है- ”मैं अपनी 555वीं फिल्म की अनाउंसमेंट कर रहा हूं. अभी मैं इस बारे में सिर्फ इतना ही बता सकता हूं. इससे ज्यादा सही वक्त आने पर बताऊंगा.” इसी के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा- अनाउंसमेंट, कुछ चीजों को अपने दिल में कुछ समय के लिए कैद ही रखना चाहिए. क्योंकि सही समय आने पर उसे सबके सामने रिवील करने का मजा ही कुछ और होता है. तो अभी के लिए मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि- मैं अपनी 555वीं फिल्म की अनाउंसमेंट कर के बहुत खुश महसूस कर रहा हूं. सारी डिटेल्स सही समय पर साझा कर दी जाएंगी. तब तक के लिए मुझे भी ये सस्पेंस एंजॉय करने की इजाजत दें. जय हो।

फिल्मों में अनुपम खेर

अनुपम खेर ने पिछले कुछ समय में कई चर्चित फिल्मों में काम किया है. इसमें द वैक्सीन वार, कागज 2, द कश्मीर फाइल्स, विजय 69, इमरजेंसी, मेट्रो इन दिनों, तन्वी द ग्रेट, तुमको मेरी कसम और शिव शास्त्री बलबोआ जैसी फिल्म में काम किया था. अब वे 4000 करोड़ी रामायण फिल्म में जटायू का रोल प्ले करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें –फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’: पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में बैलेंस की कोशिश में महिला पुलिस अफसर

यह भी देखें –वार्ड 84 में थोड़ी बारिश और सड़कों पर सैलाब! सीवरेज फेल, जनता बोली- 5 साल में नहीं हुई सुनवाई

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2