KBP Times

“मर्दों की मर्दानगी नारी की रक्षा…” कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर सुनील लहरी ने कसा तंज

Kriti Sanon Ad Controversy

Kriti Sanon Ad Controversy: बॉलीवुड एक्टर कृति सेनन के रक्षाबंधन से जुड़े एक एड में रिवीलिंग कपड़े पहनने पर छिड़ा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाला एक्टर सुनील लहरी ने अब एक्टर कृति सेनन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की एड का बहिष्कार किए जाने की तारीफ की और इसे संस्कृति के विरुद्ध बताया है. एक्टर सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि प्रणाम दोस्तों, हमारे त्योहार, हमारे पर्व या फस्टिवल, हम जो चाहे कह लें, इनके साथ हमारी भावनाएं, रिश्ते, संस्कार जुड़े हैं. इनका सम्मान करना हमारी सबकी जिम्मेदारी है. जिस तरह से रक्षाबंधन के एड का एकजुट होकर बहिष्कार किया, मैं उसका सम्मान करता हूं.हम सब मर्दों की मर्दानगी नारी की रक्षा करने में है. हम सबको उनका रक्षक होना चाहिए, भक्षक नहीं, वह सम्माननीय और पूजनीय है.

क्या है पूरा विवाद?
बॉलीवुड एक्टर कृति सेनन ने एड में रिवीलिंग कपड़े पहने- पूरा विवाद जीवा ज्वेलरी ब्रांड के 36 सेकंड के रक्षाबंधन एडवर्टाइजमेंट से शुरू हुआ था.रक्षाबंधन से जुड़े इस एड में कृति ने ऑफ व्हाइट ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहना था. सोशल मीडिया पर कृति के इस लुक की काफी आलोचना हुई. लोगों ने कहा कि परंपरा और परिवार से जुड़े त्योहार के लिए यह आधुनिक स्टाइल सही नहीं है.

कंगना रनौत ने भी कृति के लुक की निंदा की
बॉलीवुड एक्टर व बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी कृति सेनन का बिना नाम लिए निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि महिला होने के लिए यह शानदार समय है. हमारी अलमारियां कई तरह के कपड़ों से भरी हैं और आज की महिला ग्लोबल महिला है. कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा चोली तक, साड़ी से लेकर जींस तक, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास पहनने के लिए कितने सारे विकल्प हैं. फिर आप अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंटस में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने विकल्प कहां हैं? यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है.

यह भी पढ़ें: “बेडरूम में चमगादड़ बनकर…” कंगना रनौत का बाबा रामदेव पर जोरदार हमला

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2