KBP Times

“बेडरूम में चमगादड़ बनकर…” कंगना रनौत का बाबा रामदेव पर जोरदार हमला

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस व बीजेपी सांसद कंगना रनौत योगगुरु बाबा रामदेव और अभिनेत्री कृति सेनन के रक्षाबंधन एडवर्टाइजमेंट पर दिए बयान की वजह से लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. इसी बीच कंगना रनौत ने बाबा रामदेव पर एक बार फिर पलटवार किया है. डीडी न्यूज के एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने बाबा रामदेव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रामदेव का जब स्वदेशी मूवमेंट चला था, तब सरकार ने भी उनको मोटिवेट किया था.अब मुझे लगता है वो कैपिटलिज्म में बहुत ज्यादा चले गए. क्योंकि सनातनी विधारधारा एक वक्त के बाद कैपिटलिज्म से भी क्लैश करने लग जाती है. उन्होंने लोगों की जमीन हथिया ली है, लोग बिलख रहे हैं. उन्हें हमारे आयुर्वेद, जड़ी-बूटी, औषधि और योग को प्रोत्साहन मिला था. लेकिन अब वे बनियान, अंडरगारमेंटस सब में कैपिटलिज्म देख रहे हैं, वो पूरी तरह से बिजनेसमैन बन गए हैं.

“रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ की तरह लटके हुए थे?”
कंगना ने कहा कि बिजनेसमैन बनने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन आपको सनातनी का चोला नहीं पहनना चाहिए. इससे ढोंग और पाखंड दिखता है.बाबा रामदेव जैसे लोग अगर सनातनियों को शर्मिंदा करेंगे तो उन्हें बर्दाश्त करेगा. कंगना के मुताबिक, हिंदू धर्म के अनुसार चलना बड़ी तपस्या है. वहीं बाबा रामदेव की टिप्पणियों के बारे में जब कंगना से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि क्या बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ की तरह लटके हुए थे? क्या उन्होंने मुझे मेरी जवानी में देखा था? उन्होंने क्या देखा? मुझे समझ नहीं आता असल में क्या देखा? उन्हें बताना चाहिए.

“उन्होंने कोई मर्यादा नहीं छोड़ी है”
बता दें कि बाबा रामदेव से कंगना रनौत के प्रोटेस्टर्स को गटर छाप कह जाने वाले बयान पर सवाल किया गया था.जिसपर बाबा रामदेव ने कहा कि कंगना ने अपना बचपन देखा है वो क्या था.उसने अपनी जवानी देखी है क्या था. वो रिलेशनशिप रहे, वो सबको पता है. इससे अलग उन्होंने क्या मेरी जवानी देख ली. उन्होंने कोई मर्यादा नहीं छोड़ी है. कंगना के गटर जेनरेशन वाले कमेंट पर रामदेव ने कहा कि यंगस्टर्स के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. ये कंगना के बिगड़ हुए दिमाग की निशानी है. योगगुरु ने कहा कि बीजेपी के सीनियर नेताओं को कंगना के बयान पर संज्ञान लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में मोहन भागवत के कार्यक्रम का विवाद गहराया, हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कहा- सतर्क रहें

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2