Test Match : भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच आज से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ताजा समाचार मिलने तक भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।
मौसम खराब
भारत और श्रीलंका मैच में बारिश बाधा डाल सकती है क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के पांचों दिन बारिश हो सकती है। शनिवार को गॉल में सुबह से ही बारिश होने लगेगी। मैच का टॉस हुआ है भारत बैटिंग के लिए उतरेगा।
दोनों टीमों के खिलाडी
भारत- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका- लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा।
भारतीय टीम ने तिरंगा फहराया
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट टीम गॉल में तिरंगा फहराया। ठब्ब्प् ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।
यह भी पढ़ें –पहली बार पुरुष-महिला हॉकी वर्ल्डकप एक साथ, 19 अगस्त को भारत-पाकिस्तान मैच
यह भी देखें-सरकार के खिलाफ युवाओं का फूटा गुस्सा ! शहीद स्मारक पर वेटिंग नियम को लेकर बड़ा आंदोलन



