Hockey world cup : स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से हॉकी का वर्ल्ड कप की शुरु हो रहा है। पहली बार महिला और पुरुष के टूर्नामेंट एक साथ हो रहे हैं। बेल्जियम और नीदरलैंड मिलकर इसकी मेजबानी कर रहे हैं। इस बार के वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल नहीं होंगे। बेल्जियम पहली बार वर्ल्ड कप होस्ट कर रहा है। उसकी मेंस टीम नंबर-1 है।
पुरुष टीम वेल्स के खिलाफ पहला मैच
भारतीय पुरुष टीम वेल्स के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेगी। यह मैच 15 अगस्त को दोपहर 4.30 बजे शुरू होगा। इससे पहले महिलाओं का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच दोपहर 1.30 बजे से होगा।
16 दिन चलेंगे टूर्नामेंट, 2 वेन्यू पर मुकाबले
जानकारी के अनुसार शनिवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट 16 दिन तक चलेंगे। दोनों टूर्नामेंट में कुल 50 मैच खेले जाएंगे। इनका आयोजन 2 फेज में होगा। पहला ग्रुप स्टेज, क्रॉसओवर पूल। फिर सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे। सभी मैच 2 वेन्यू पर आयोजित होंगे।
कुल 32 टीमें हिस्सा ले रहीं
हॉकी के वर्ल्ड कप मेंस और विमेंस में 16-16 टीमें (कुल 32 टीमें) हिस्सा लेंगी। ग्रुप स्टेज में 16 टीमें 4 ग्रुप (ए, बी, सी, डी) में बंटेंगी और हर टीम 3 मैच खेलेगी। हर ग्रुप से टॉप-2 टीम क्रॉसओवर राउंड में जाएगी। इन 8 टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा जाएगा। इस राउंड में हर टीम तीन और मैच खेलेगी। ये मुकाबले उन टीमों से होंगे, जिनसे उसका मैच नहीं हुआ है। यहां से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल पहुंचेंगी।
29-30 अगस्त को फाइनल होंगे
फाइनल मैच 29 और 30 अगस्त को खेले जाएंगे। महिला वर्ल्ड कप का फाइनल 29 अगस्त को खेला जाएगा। जबकि, पुरुष वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला 30 अगस्त को रात 8.00 बजे से शुरू होगा। दोनों फाइनल के दिन ब्रॉन्ज मेडल मैच भी होंगे।
यह भी पढ़ें –भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी मुश्किल लेकिन असंभव भी नहीं
यह भी देखें – जयपुर में खुली जेल के कैदी की गोली मारकर हत्या | परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा और एनकाउंटर की मांग



