KBP Times

‘2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा’ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का ऐलान, क्या बताई वजह?

Siddaramaiah

Siddaramaiah: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज(26 जुलाई) चुनावी राजनीति से संन्यास का ऐलान किया है. जिसने कर्नाटक के सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है. सिद्धारमैया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर साफ शब्दों में लिखा कि वो 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.

सिद्धारमैया ने पोस्ट में क्या लिखा?
सिद्धारमैया ने X पोस्ट में लिखा कि आज राजनीति का क्षेत्र पूरी तरह भ्रष्ट हो चुका है. इसलिए मैं 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा. हालांकि, राजनीति में सक्रिय रहकर जनता के सुख-दुख की आवाज़ बनकर काम करता रहूंगा. वरुणा विधानसभा क्षेत्र के लोग एक बार फिर मुझ पर चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे हैं. लेकिन मैंने तय कर लिया है कि अब आगे से मैं कोई भी चुनाव नहीं लड़ूंगा. पहले जब मैं चुनाव लड़ता था, तब क्षेत्र की जनता ही हमें चुनाव लड़ने के लिए आर्थिक सहयोग देती थी और हमें जिताती थी. लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं.

पोस्ट में आगे लिखा कि आज मेरी उम्र 79 वर्ष है. हमारी सरकार का कार्यकाल अभी डेढ़ वर्ष और बाकी है. तब तक मेरी उम्र 81-82 वर्ष हो जाएगी. अब मेरा स्वास्थ्य पहले जैसा नहीं रहा और न ही पहले जैसी ऊर्जा के साथ काम कर पाना संभव है. साल 2028 तक मेरी उम्र 82 वर्ष होगी और तब मेरे राजनीतिक जीवन के 50 वर्ष पूरे हो जाएंगे. मैंने वर्ष 1978 में तालुक बोर्ड सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी. इस लंबे सफर में मैंने हार भी देखी और जीत भी. लेकिन मुझे इस बात का संतोष है कि मैंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और न ही अपनी अंतरात्मा के खिलाफ कोई काम किया. अब ऐसा समय आ गया है कि चुनाव लड़ने के लिए नेताओं को जनता को पैसे देने पड़ते हैं. आज की राजनीति पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है. ईमानदार राजनीति के लिए अब कोई जगह बचती हुई दिखाई नहीं देती. इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए मैंने भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है. पिछले 5 दशकों से राज्य की जनता ने मुझे अपने परिवार के सदस्य की तरह अपनाया, स्नेह दिया और मेरा मार्गदर्शन किया. मैं इस ऋण को कभी नहीं चुका सकता. इसलिए अपने जीवन का शेष समय भी मैं पूरी तरह जनसेवा के लिए समर्पित करूंगा.

यह भी पढ़ें: “रिहा नहीं किया तो बड़ा आंदोलन करेंगे…” तेजस्वी यादव की सम्राट सरकार को चेतावनी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rajasthan Roadways

GPS,CCTV,पैनिक बटन से लैंस 144 ब्लू लाइन बसें रोडवेज बेड़े में शामिल, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंड़ी

Siddaramaiah

‘2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा’ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का ऐलान, क्या बताई वजह?

Commonwealth Games 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स में हादसा, स्टंट के दौरान सिर के बल गिरे इंग्लैंड के जिम्नास्ट, देखें VIDEO

Tejashwi Yadav

“रिहा नहीं किया तो बड़ा आंदोलन करेंगे…” तेजस्वी यादव की सम्राट सरकार को चेतावनी

Prahlad Joshi

धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, संभाला मंत्रालय, पहले दिन ही अधिकारियों से मीटिंग

Rajasthan Panchayat Elections 2026

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कलेक्टरों को मिली अहम जिम्मेदारी, जाने पूरी डिटेल

Donald Trump

ट्रंप ने ईरान पर सबसे बड़े हमले का बनाया प्लान, फिर लिया यू-टर्न, आखिर क्या है वजह?

Mann Ki Baat

“भारत का मस्तक ऊंचा कर…” मन की बात के 136वें एपिसोड में बोले PM मोदी

Rahul Gandhi

“लाठीचार्ज, आंसू गैस, महिला छात्रों के निजी अंगों को जानबूझकर…” राहुल गांधी ने गृहमंत्री शाह को पत्र लिखकर पूछे सवाल

2

2