KBP Times

“लाठीचार्ज, आंसू गैस, महिला छात्रों के निजी अंगों को जानबूझकर…” राहुल गांधी ने गृहमंत्री शाह को पत्र लिखकर पूछे सवाल

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: दिल्ली में 20 जुलाई को संसद मार्ग के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कई सवालों के जवाब मांगे हैं. उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं 20 जुलाई 2026 को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए बर्बर हमले के लिए जवाबदेही तय करने की मांग करता हूं. हमारे छात्र एक निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे. लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय सुरक्षा बलों ने उन पर अंधाधुंध बल प्रयोग किया, जिसमें घातक हथियारों और आंसू गैस का इस्तेमाल भी शामिल था. इस कार्रवाई में सैकड़ों छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं. महिला छात्रों के साथ भी पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की गई और आरोप है कि उनके निजी अंगों को जानबूझकर निशाना बनाया गया. सबसे अधिक चिंताजनक बात घातक पैलेट गन का इस्तेमाल है.

“क्या वे पुलिसकर्मी हैं या स्वयंसेवक?”
पत्र में आगे लिखा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर सामने आई रिपोर्टों में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की तस्वीरें और वीडियो हैं, जिनमें एक पत्रकार भी शामिल है. मैं 19 वर्षीय छात्र साहिल लोछाब से मिला, जो इस समय असहनीय दर्द में है और पैलेट गन से घायल होने के कारण उसकी एक आंख की रोशनी जाने की आशंका है. दिल्ली में तैनात सुरक्षा बल अंतत आपके अधीन आते हैं, इसलिए मैं आपसे निम्नलिखित प्रश्न पूछता हूं कि क्या गृह मंत्री के रूप में आपने छात्रों के खिलाफ पैलेट गन सहित घातक बल के इस्तेमाल की अनुमति दी थी? यदि नहीं, तो यह अनुमति किसने दी? जो लोग सादे कपड़ों में छात्रों पर लाठियां बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं, क्या वे पुलिसकर्मी हैं या स्वयंसेवक? उनकी तैनाती की अनुमति किसने दी?

“पूरे देश को झकझोर दिया है”
उन्होंने लिखा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन किसी भी लोकतंत्र का मूल आधार है. सरकार की जिम्मेदारी है कि वह प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और उनकी शिकायतों का समाधान संवाद के माध्यम से करे. इस तरह की बर्बर हिंसा लोकतांत्रिक मूल्यों और सभी स्थापित मानकों के खिलाफ है तथा इसने पूरे देश को झकझोर दिया है. देश के युवा और छात्र, जो भारत का भविष्य हैं, जवाब और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं. उनकी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता और न ही अनसुना किया जा सकता.

यह भी पढ़ें: CJP; छात्र आंदोलन समाप्त करने का ऐलान, सरकार ने सभी मांगे मानी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

supreme court and rajpal yadav

सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को कर्ज चुकाने के लिए दो सप्ताह की मोहलत

Govind Singh Dotasara

डोटासरा बोले- पंचायत चुनाव से भाग रही भाजपा? निकाय चुनाव के झटके के बाद गांवों में हार का डर

study on old age

Study में खुलासा; बुजुर्गों में गिरने का खतरा बढ़ाती हैं नींद-डिप्रेशन की दवाएं

SBI Chairman announce

SBI में 12,000 नौकरियां देने की तैयारी, चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने किया ऐलान

Ganesh utsav

अंबानी परिवार में गणेश उत्सव, सलमान खान ने एंटीलिया में लिया आशीर्वाद

Space arms fix in america

अंतरिक्ष में अमेरिका ने तैनात किए हथियार, चीन, रुस के साथ युद्व हुआ तो होगा भारी नुकसान

Mayor election in state

प्रदेश के 5 नगर निगमों में बोर्ड बनाने के लिए जोड़-तोड़, 305 निकायों में अध्यक्ष चुनाव के नामांकन शुरू

India-Afghanistan match

भारत-अफगानिस्तान दूसरा T-20 आज, सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं इस पर असमंजस

2

2