Bihar Politics: राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जिन छात्रों ने पेपर लीक के लिए आंदोलन किया है उन सभी लोगों को हम धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी है और बेहतर भविष्य के लिए लड़ाई लड़ी है और इसमें विपक्ष के सभी दलों ने समर्थन दिया है. इस लड़ाई में हम लोग भी शामिल हुए हैं लेकिन सवाल जो खड़ा होता है और जो कल जो समझौता हुआ है जिन राज्यों में ये आंदोलन हुआ है लगभग हजारों लोगों पर मुकदमा हुआ है और खास तौर बिहार के छात्रों ने जो आंदोलन किया है और लगभग हर जिलों से भारी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और बिहार लोकतंत्र की जननी है ये साबित होता है.
“रिहा नहीं करते हैं तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे”
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार के हर जिलों में जिस प्रकार से सरकार और पुलिस ने कार्रवाई की है की सैकड़ों हजारों छात्राओं को अभी भी हर जिलों में हिरासत में लेने का काम किया. गलत धाराएं लगाकर मुकदमा दर्ज किया है और कल जब तय हो चुका है कि आंदोलन खत्म हो चुका है तो जितने आंदोलनकारी है उन पर से मुकदमा वापस लिया जाएगा. लेकिन बिहार जबरन केस करके जेलों में डाला जा रहा है. हमारे कई विधायकों को उठाया गया है और हमारे भाई तेज प्रताप को गिरफ्तार किया गया है. हम सरकार को चुनौती देना चाहते हैं कि कल तक सभी लोगों के ऊपर से मुकदमा वापस लिया जाए और उन्हें रिहा किया जाए. अगर वो रिहा नहीं करते हैं तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे.
“बिहार का मुख्यमंत्री खुद अपराधी है”
राजद नेता ने कहा कि जो बिहार का मुख्यमंत्री है उसे ना उसके चेहरे पर वोट मिला, न उसके काम पर वोट मिला, वो सड़क छाप गुंडा है. उसपर खुद 7 हत्या के मुकदमे हैं. दुर्भाग्य है कि उसने पुलिस को भी गुंडा बनाने का काम किया है. कल छात्रों पर AK47 चलाई गई, सीवान के तीन छात्र घायल हैं और बिहार के अलग-अलग जिलों से पुलिस की गलत कार्रवाई करने की खबरें आ रही है. लोगों पर लाठियां बरसाई है, फर्जी मुकदमे दर्ज किए हैं. अगर कल तक छात्रों को रिहा नहीं किया तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे. बिहार में 20 साल में कई पेपर लीक हुए हैं चाहे सिपाही भर्ती का हो, चाहे DPSC का हो, चाहे NEET का मामला हो, बिहार में बड़े पैमाने पर गड़बड़ घोटाला होता है, पेपर लीक होता है. ये सरकार ही लीक है. हम लोग जब तक एकजुट होकर सरकार को नहीं गिराएंगे तब तक यह मामला रुकने वाला नहीं है. इस सरकार में भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का बोलबाला है. उन्हीं का राज चल रहा है क्योंकि बिहार का मुख्यमंत्री खुद अपराधी है.
यह भी पढ़ें: “भारत का मस्तक ऊंचा कर…” मन की बात के 136वें एपिसोड में बोले PM मोदी


