KBP Times

“भारत का मस्तक ऊंचा कर…” मन की बात के 136वें एपिसोड में बोले PM मोदी

Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को मन की बात के 136वें एपिसोड में कहा कि आज कारगिल विजय दिवस है. यह दिन हमें गर्व से भर देता है. यह दिन हमें अपने वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है. कारगिल की ऊंची चोटियां, कठिन मौसम, दुश्मन की चुनौती, हर परिस्थिति हमारे सैनिकों के सामने थी लेकिन उनका हौसला हर चुनौती से बड़ा था. मैं आज सभी वीर शहीदों और वीर सैनिकों को नमन करता हूं. आज भारत अपने सैनिकों के साहस के साथ-साथ अपनी तकनीकी क्षमताओं को भी लगातार मजबूत कर रहा है. उन्होंने कहा कि मैंने आपसे कैच द रेन अभियान की चर्चा की थी. मैंने आग्रह किया था कि बारिश की हर बूंद को सहेजने के इस अभियान को जन-आंदोलन बनाएं. इसके तहत बारिश के पानी के संचयन, भूजल पुनर्भरण, पुराने जल-स्त्रोतों के पुनर्जीवन और वृक्षारोपण को नई गति दी जा रही है. मुझे बहुत खुशी है कि गांव हों या शहर, पंचायतें हों या सामाजिक संस्थाएं हर जगह लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है.

पीवी सिंधु के खिताब जीतने पर भी बोले PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि मध्य-प्रदेश के सीधी जिले में करीब डेढ़ हजार तालाब बनाए गए हैं. नरसिंहपुर में अमृत सरोवरों को संवारा गया है. महाराष्ट्र के नासिक में बड़ी मात्रा में पानी सहेजने की क्षमता विकसित हुई है. आंध्र-प्रदेश के नंद्याल में सभी ग्राम पंचायतें इस अभियान से जुड़ी हैं और पुराने तालाबों को फिर से उपयोगी बनाया गया है. हमारे शहर भी पीछे नहीं हैं. छत्तीसगढ़ के कोरबा, ओडिशा के भुवनेश्वर और आंध्र-प्रदेश के विजयनगरम में इस अभियान के उत्साहजनक परिणाम दिखाई दे रहे हैं. कुछ ही दिन पहले ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल शुरू हुए हैं. हर देशवासी भारतीय दल को निरंतर अपनी शुभकामनाएं दे रहा है. उनकी कामना है कि सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करें और लोगों का दिल भी जीतें. हमारे युवाओं ने हाल के दिनों में खेलों में कई शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं. पीवी सिंधु बैडमिंटन में जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं.

“भारत का मस्तक ऊंचा कर रहे हैं”
उन्होंने कहा कि पिछले रविवार विक्रम-1 इसके सफल लॉन्च से हर देशवासी गौरव से भरा हुआ है. हम सभी भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने हैं. ये प्राइवेट सेक्टर द्वारा विकसित भारत का पहला रॉकेट है. हमारे युवा इनोवेटर्स ने वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना तक मुश्किल थी. हमारे युवा साथी विज्ञान में भी भारत का मस्तक ऊंचा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देशभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से लोग प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभा रहे हैं. जब समाज इस भावना से जुड़ता है तो बहुत सुंदर और प्रेरक उदाहरण सामने आते हैं.

“इस तिरंगे में हमारे संविधान के आदर्श हैं”
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ ही दिनों बाद 7 अगस्त को हमारा देश राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाएगा. इस अवसर पर हम अपने बुनकर भाई-बहनों के कौशल और उनकी सृजनशीलता का उत्सव मनाते हैं. हमारे ये साथी पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं को आगे बढ़ा रहे हैं. आज के दिन मेरा आग्रह है कि हम हस्तकला को प्रोत्साहित करें, अपने बुनकर साथियों का सम्मान करें. हम वोकल फॉर लोकल की भावना को और सशक्त करें. आज देश में जिस तरह हथकरघा को बढ़ावा दिया जा रहा है. उससे बड़ी संख्या में लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ ही सप्ताह बाद हम अपनी स्वतंत्रता का महापर्व भी मनाएंगे. 15 अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है. ये उन असंख्य वीरों को याद करने का दिन है, जिन्होंने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया. उनके त्याग और तपस्या की वजह से आज हमारे हाथ में तिरंगा है. इस तिरंगे में हमारे संविधान के आदर्श हैं. पिछले कुछ वर्षों में हर घर तिरंगा अभियान ने पूरे देश को एक अद्भुत भावना से जोड़ा है. इस वर्ष भी हमें हर घर तिरंगा अभियान को पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ाना है.

यह भी पढ़ें: “लाठीचार्ज, आंसू गैस, महिला छात्रों के निजी अंगों को जानबूझकर…” राहुल गांधी ने गृहमंत्री शाह को पत्र लिखकर पूछे सवाल

ताजा खबरें

ताजा खबरें

supreme court and rajpal yadav

सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को कर्ज चुकाने के लिए दो सप्ताह की मोहलत

Govind Singh Dotasara

डोटासरा बोले- पंचायत चुनाव से भाग रही भाजपा? निकाय चुनाव के झटके के बाद गांवों में हार का डर

study on old age

Study में खुलासा; बुजुर्गों में गिरने का खतरा बढ़ाती हैं नींद-डिप्रेशन की दवाएं

SBI Chairman announce

SBI में 12,000 नौकरियां देने की तैयारी, चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने किया ऐलान

Ganesh utsav

अंबानी परिवार में गणेश उत्सव, सलमान खान ने एंटीलिया में लिया आशीर्वाद

Space arms fix in america

अंतरिक्ष में अमेरिका ने तैनात किए हथियार, चीन, रुस के साथ युद्व हुआ तो होगा भारी नुकसान

Mayor election in state

प्रदेश के 5 नगर निगमों में बोर्ड बनाने के लिए जोड़-तोड़, 305 निकायों में अध्यक्ष चुनाव के नामांकन शुरू

India-Afghanistan match

भारत-अफगानिस्तान दूसरा T-20 आज, सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं इस पर असमंजस

Malesiya PM And Bollywood songs

मलेशियाई PM अनवर का बॉलीवुड गीतों से लगाव, BRICS नेताओं के साथ गानों की रील

2

2