KBP Times

धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, संभाला मंत्रालय, पहले दिन ही अधिकारियों से मीटिंग

Prahlad Joshi

Prahlad Joshi: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज रविवार को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल ली है. वे पहले से उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. शिक्षा मंत्री का पद संभालते ही रविवार को प्रह्लाद जोशी ने अधिकारियों के साथ बैठक की. शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी के सामने कई अहम चुनौतियां हैं. इनमें परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों का भरोसा मजबूत करना प्रमुख है. जोशी को शिक्षा मंत्रालय का दायित्व ऐसे समय में सौंपा गया है जब शिक्षा के क्षेत्र में परीक्षा व्यवस्था और नीतियों को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा चल रही है. पूरे देश की नजरें इस बात पर रहेगी कि नए शिक्षा मंत्री इन चुनौतियों से किस तरह निपटते हैं.

22 सालों से लोकसभा सांसद है प्रह्लाद जोशी
27 नवंबर 1962 को कर्नाटक के विजयपुरा में प्रह्लाद जोशी का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ. बचपन में ही उनकी रुचि सामाजिक कार्यों और जनहित के मुद्दों में रही. वे छात्र जीवन के दौरान से ही सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे और लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे. साल 2004 में वे पहली बार धारवाड़ सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. इसके बाद से प्रह्लाद जोशी लगातार 5 चुनाव जीत चुके हैं. वे पिछले 22 सालों से लोकसभा सांसद है. जोशी का नाम बीजेपी के अनुभवी नेता के तौर पर लिया जाता है. वे लंबे समय से आरएसएस से भी जुड़े रहे हैं. इसी वजह से संगठन में भी उनकी अच्छी पकड़ है. उन्होंने राजनीति की शुरुआत कर्नाटक के धारवाड़ जिले से की थी.

साल 2021 में प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के बीजेपी अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं. साल 2014 में उन्हें लोकसभा में अलग-अलग संसदीय समितियों का अध्यक्ष भी बनाया गया था. साल 2019 में उन्हें संसदीय कार्य, कोयला और खनन मंत्रालय की जिम्मेदारी भी मिली. जब देश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी तो प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, नवीव और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा मिला. अब शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद प्रह्लाद जोशी की जिम्मेदारियों और बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: “भारत का मस्तक ऊंचा कर…” मन की बात के 136वें एपिसोड में बोले PM मोदी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Tejashwi Yadav

“रिहा नहीं किया तो बड़ा आंदोलन करेंगे…” तेजस्वी यादव की सम्राट सरकार को चेतावनी

Prahlad Joshi

धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, संभाला मंत्रालय, पहले दिन ही अधिकारियों से मीटिंग

Rajasthan Panchayat Elections 2026

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कलेक्टरों को मिली अहम जिम्मेदारी, जाने पूरी डिटेल

Donald Trump

ट्रंप ने ईरान पर सबसे बड़े हमले का बनाया प्लान, फिर लिया यू-टर्न, आखिर क्या है वजह?

Mann Ki Baat

“भारत का मस्तक ऊंचा कर…” मन की बात के 136वें एपिसोड में बोले PM मोदी

Rahul Gandhi

“लाठीचार्ज, आंसू गैस, महिला छात्रों के निजी अंगों को जानबूझकर…” राहुल गांधी ने गृहमंत्री शाह को पत्र लिखकर पूछे सवाल

Rose Plants

बारिश में अपने गार्डन, छत या बालकनी में लगाएं गुलाब पौधे

CJP announce

CJP; छात्र आंदोलन समाप्त करने का ऐलान, सरकार ने सभी मांगे मानी

Students Celebration

जयपुर के शहीद स्मारक पर छात्रों ने मनाया जश्न, जोधपुर में भी जमकर थिरके

2

2