KBP Times

अग्रवाल समाज का निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर, रोगों की जांच और सलाह से हुए लाभन्वित

Agarwal Samaj

Agrawal Samaj : अग्रवाल समाज अजमेर द्वारा शिव मन्दिर, रेम्बुल रोड़ अजमेर में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया गया जिसमें जरूरतमंद लोगों ने शिविर में मौजूद चिकित्सकों को अपनी तकलीफ बताकर परामर्श लिया, शिविर में आये हुए सभी लाभार्थियों की बी पी व डाईबिटीज की निःशुल्क जाँच भी की गयी।

शिविर में इन चिकित्सकों ने दी सेवाएं

शिविर में डॉ युरोलॉजिस्ट कुलदीप शर्मा, स्त्री रोग व अन्य रोग विशेषज्ञ डॉ स्वाति अजमेरा, डॉ एम डी रायपुरिया, डॉ अनिता सिंह आदि ने अपनी सेवाएं दी तथा शिविर में आये आमजन को किडनी स्टोन, पेशाब रुकना, प्रोटेस्ट मूत्र संबंधी रोग, पंचकर्म, अस्थि रोग, जोड़ व घुटनों के दर्द एवं डाईबिटीज तथा ब्लड प्रेशर आदि रोगों की जांच कर निरूशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया।

शिविर का शुभारंभ

अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा शिविर संयोजक राजकुमार गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का शुभारम्भ डॉ कुलदीप शर्मा व अग्रवाल समाज अजमेर के मुख्य संरक्षक अशोक पंसारी ने भगवान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर किया।

इन समाजसेवी का रहा सहयोग

शिविर में अग्रवाल समाज अजमेर के मुख्य संरक्षक अशोक पंसारी, अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व शिविर संयोजक राजकुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अगम प्रसाद मित्तल, क्षेत्रीय सचिव निखिल अग्रवाल, रेम्बुल रोड़ विकास समिति के सचिव गोपाल शर्मा, श्याम बिहारी शर्मा व बलजीत सिंह कटियार आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
शिविर के प्रारंभ में अग्रवाल समाज अजमेर के पदाधिकारियों ने डॉ कुलदीप शर्मा, डॉ एम डी रायपुरिया, डॉ स्वाति अजमेरा, डॉ अनिता सिंह, रेम्बुल रोड़ विकास समिति के पदाधिकारियों व डॉ कुलदीप शर्मा की टीम के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : लौकी को पहले चख लें फिर जूस बनाएं वर्ना हेल्दी ड्रिंक बन सकता है नुकसानदायक

यह भी देखें -Delhi: जंतर-मंतर पर छात्रों का महासंग्राम! हजारों छात्र सड़कों पर | केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2