KBP Times

लौकी को पहले चख लें फिर जूस बनाएं वर्ना हेल्दी ड्रिंक बन सकता है नुकसानदायक

Lauki or bottle godour
Lauki Juice : लौकी का जूस वजन कम करने से लेकर शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन को बेहतर बनाने तक हेल्दी ड्रिंक माना जाता है। कई लोग सुबह लौकी का जूस पीते हैं ताकि दिन भर शरीर में उर्जा बनी रहे और थकान ना हो। लेकिन यही जूस कुछ परिस्थितियों में नुकसानदायक भी हो सकता है। हाल ही में इस विषय पर कुछ विशेषज्ञों ने बताया है कि हर लौकी का जूस पीना सुरक्षित नहीं होता। असल में लौकी अपने आप जहरीली नहीं होती। यह समस्या तब पैदा होती है, जब लौकी का स्वाद कड़वा हो जाए। अगर जूस बनाते समय लौकी में कड़वाहट महसूस होती है, तो उसे बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। कड़वी लौकी में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला कुकुर्बिटासिन नाम का रसायन सामान्य से अधिक मात्रा में हो सकता है. यही तत्व शरीर पर विषैले प्रभाव डाल सकता है।

कड़वी लौकी क्यों बन जाती है खतरनाक?

रिपोर्ट के अनुसार, अत्यधिक गर्मी, पौधे पर पड़ने वाला तनाव, अधिक पकी हुई लौकी या कुछ अन्य प्राकृतिक कारणों से कुकुर्बिटासिन की मात्रा बढ़ सकती है. यही वजह है कि लौकी का स्वाद कड़वा हो जाता है. इस रसायन को पकाने या जूस बनाने से भी पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता. इसलिए स्वाद कड़वा लगे, तो उसे खाने या पीने से बचना ही सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है.

क्या हो सकते हैं नुकसान?

विशेषज्ञ चिकित्सक के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति कड़वी लौकी का जूस पी ले, तो कुछ ही समय में तेज पेट दर्द, लगातार उल्टी, दस्त और मतली जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं. गंभीर मामलों में खून की उल्टी, ब्लड प्रेशर का अचानक गिरना और शरीर में पानी की कमी जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है. हालांकि ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं, लेकिन जब भी ऐसा हो, इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

जूस बनाने से पहले करें यह आसान टेस्ट

लौकी का जूस तैयार करने से पहले उसका एक छोटा-सा टुकड़ा चखकर जरूर देखें. यदि स्वाद थोड़ा भी कड़वा लगे, तो पूरी लौकी को फेंक देना बेहतर है. कई लोग कड़वाहट कम करने के लिए उसे किसी दूसरे फल या सब्जी के साथ मिलाकर जूस बना लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञ इस तरीके की सलाह नहीं देते. अगर लौकी कड़वी है, तो उसे किसी भी रूप में सेवन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : स्वस्थ रहना है तो डिनर के बाद छोड़ दें ये आदतें..

यह भी देखें: पहली बार खुलकर बोले रविंद्र सिंह भाटी | युवाओं, छात्रसंघ चुनाव और राजस्थान के भविष्य पर Exclusive

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2