KBP Times

“ठंडी हवा, काली घटा आ ही गई झूम के …” गीत, संगीत, अदाकार और फिल्म भी बेहतरीन

Melody Music and Madhubala

Melody Music : बारिश के इस मौसम में यूं तो संगीत सबसे अच्छा साथी होता है लेकिन मौसम के अनुकूल गाने के प्यारे बोल, मधुर झूमता संगीत हो तो घर हो या लॉंग ड्राइव पर हों आपको मन से भी तरोताजा कर देगा। साल 1955 में आई एक बेहतरीन फिल्म का एक ऐसा ही प्यार भरा गाना रिलीज हुआ था, जिसने संगीत के दीवानों के दिलों में एक खास जगह बना ली. इस बेहद खूबसूरत गाने को मशहूर सिंगर गीता दत्त ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया था. इसके प्यारे बोल जाने-माने गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे, जबकि इसकी धुन ओ. पी. नायर ने तैयार की थी. बारिश के मौसम, ठंडी हवा के झोंकों और प्यार के अहसास को बड़े ही प्यारे ढंग से दिखाने वाला ये सुपरहिट गाना था ‘ठंडी हवा, काली घटा’ और फिल्म का नाम था ‘मिस्टर एंड मिसेज 55’.

मधुबाला की चुलबुली अदाएं

50े के दौर में इस सुपरहिट गाने को खूबसबरत मधुबाला पर फिल्माया गया था, जिसमें उनके चुलबुले और नटखट अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया था. वीडियो में उनका खिलखिलाना, प्यारी सी मुस्कान और एक्टिंग इस गाने को बेहद खास बना देती है. गीता दत्त की मखमली आवाज और ओ पी नायर के शानदार म्यूजिक ने मिलकर इसे उस जमाने का सबसे यादगार रोमांटिक गाना बना दिया था. यही वजह है कि रिलीज होने के कई दशक बीत जाने के बाद भी ये गाना पुराने रोमांटिक गानों के शौकीनों की प्लेलिस्ट में हमेशा टॉप पर रहता है.

यूट्यूब पर आज भी मचा रहा धूम

अगर इस गाने की पॉपुलैरिटी की बात करें तो ये आज के दौर में भी यूट्यूब पर खूब सर्च और सुना जाता है. इंटरनेट पर अलग-अलग म्यूजिक चौनलों पर इसके कई वीडियो मिल जाएंगे. ‘पुराने गाने’ नाम के एक चौनल पर अपलोड किए गए इस वीडियो को 31 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके अलावा ‘अल्ट्रा बॉलीवुड’ और दूसरे बड़े चौनलों पर भी इसे लाखों व्यूज मिले हैं. इतने सालों बाद भी इस गाने को मिलने वाला ये प्यार साबित करता है कि पुराने गानों की मिठास और मधुबाला का अट्रैक्शन आज भी लोगों को उनका दीवाना बना देता है.

क्लासिक फिल्म का हिस्सा

ये सदाबहार गाना 1955 में आई सुपरहिट फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज 55’ का था. इस बेहतरीन फिल्म का डायरेक्शन खुद गुरु दत्त ने किया था और उन्होंने ही इसमें लीड हीरो का रोल भी निभाया था. फिल्म में इन दोनों के अलावा जॉनी वॉकर, ललिता पवार और कुमकुम जैसे शानदार कलाकारों ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था. ये एक कमाल की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसे लोगों के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था. बजट और कमाई के पक्के आंकड़े तो मौजूद नहीं हैं, लेकिन ये अपने दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी.

यह भी पढ़ें : भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के लिए एक्टर ओम वैद्य ने की अपील, “उन्हे समझिए मैं चाहता हूं कि वह जिंदा रहें”

यह भी देखें: विकास, राजनीति और जनता के भरोसे पर बेबाक बातचीत | MLA Rafiq Khan Exclusive

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2