KBP Times

भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के लिए एक्टर ओम वैद्य ने की अपील, “उन्हे समझिए मैं चाहता हूं कि वह जिंदा रहें”

Omi Vaidh

Omi Vaidh : आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ में ‘चतुर रामलिंगम’ का यादगार किरदार निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर ओमी वैद्य ने सोशल मीडिया पर एक विडियो जारी कर भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के लिए एक भावनात्मक अपील की है। पिछले 16 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे लद्दाख के इंजीनियर, शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर ‘3 इडियट्स’ के ‘चतुर’ ने सोनम वांगचुक के समर्थन में इमोशनल वीडियो शेयर किया हैं, जो अब वायरल हो रहा है।

ओमी ने जनता से की अपील

एक्टर ओमी वैद्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों से सोनम वांगचुक के आंदोलन और उनकी सेहत पर ध्यान देने की अपील की है। ओमी ने लोगों से अपील की कि वे सोनम वांगचुक के काम और उनके आंदोलन के बारे में जानकारी हासिल करें. उन्होंने कहा, ‘इस समय वह लंबे समय से भूख हड़ताल पर हैं. कई हफ्ते बीत चुके हैं और उनका ब्लड शुगर काफी नीचे चला गया है. मुझे नहीं पता कि आपने इसके बारे में सुना है या मीडिया इसे कितना दिखा रहा है, लेकिन यह बेहद महत्वपूर्ण मामला है. उनकी शिक्षा व्यवस्था, लद्दाख से जुड़े मुद्दों और पर्यावरण को लेकर अपनी चिंताएं हैं. आप उनसे सहमत हों या नहीं, लेकिन मैं नहीं चाहता कि यह इंसान मर जाए. वह एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और मैं चाहता हूं कि वह जिंदा रहें.’

सोनम वांगचुक दो हफ्तों से भूख हडताल पर

दरअसल, सोनम वांगचुक पिछले दो हफ्तों से भूख हड़ताल पर हैं. आंदोलन के आयोजकों का दावा है कि लगातार भूख हड़ताल के कारण उनकी तबीयत बिगड़ रही है और उनका वजन भी करीब 8 किलो कम हो चुका है. इसी बीच ओमी वैद्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ओमी वैद्य ने खुद को ‘3 इडियट्स’ के चतुर और ‘द ऑफिस’ के सादिक के रूप में इंट्रोड्यूज करते हुए कहते हैं- ‘मैं बहुत कम ऐसे वीडियो बनाता हूं, इसलिए मेरी बात ध्यान से सुनिए. क्या आपको पता है कि ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान का किरदार ‘फुनसुख वांगडू’ असल जिंदगी के लद्दाखी इंजीनियर, इनोवेटर, शिक्षक और सुधारक सोनम वांगचुक से प्रेरित था? मैं उनसे मिल चुका हूं. उन्होंने अपनी जिंदगी में कई शानदार काम किए हैं और वह बेहद विनम्र इंसान हैं.’

ओमी ने कहा समय निकालकर मामले को समझें

ओमी वैद्य ने लोगों से कुछ समय निकालकर पूरे मामले को समझने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में हम अकसर ऐसे मुद्दों पर ध्यान नहीं दे पाते, लेकिन अगर लोग इन विषयों को समझेंगे तो शायद उन्हें महसूस होगा कि ये समस्याएं कहीं न कहीं उनके जीवन से भी जुड़ी हैं. वीडियो के अंत में ओमी ने ‘3 इडियट्स’ के मशहूर डायलॉग को अपने अंदाज में दोहराते हुए कहा, ‘यह तोहफा मैंने आपको दिया है, उसका कबूल करो.’ ओमी वैद्य का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

सोनम वांगचुक का वजह 8 किलो हुआ कम

आपको बता दें कि ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान का किरदार फुनसुख वांगडू काफी हद तक सोनम वांगचुक के जीवन से प्रेरित माना जाता है. फिल्म रिलीज होने के बाद सोनम वांगचुक देशभर में और अधिक चर्चित हुए थे. वहीं, आंदोलन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने दावा किया है कि सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल मंगलवार को 16वें दिन में प्रवेश कर गई है. संगठन का कहना है कि लगातार उपवास के कारण उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है और उनका वजन करीब 8 किलो घट चुका है।

यह भी पढ़ें : धमाल 4, वेलकम टू द जंगल देखने उमडे दर्शक तो अल्फा को लगा झटका

यह भी देखें: KBP Times Exclusive: विधायक गोपाल शर्मा का बड़ा इंटरव्यू | राम मंदिर और विकास पर बेबाक जवाब

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

2

2