KBP Times

अब रोज इंसुलिन का इंजेक्शन लेने की झंझट खत्म, लेना होगा सिर्फ साप्ताहिक

Insulin Injection

Insulin Injection : डायबिटीज के रोगियों को अब रोज इन्सुलिन का इंजेक्शन लगवाना नहीं पडेगा। डेनमार्क की प्रमुख दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने मधुमेह रोगियों के लिए एक इंसुलिन की इंजेक्शन लॉन्च किया है जिसे सप्ताह में एक बार ही लगवाना है और इसकी कीमत भी चार रुपये तक ही होगी। इंजेक्शन का नाम कंपनी ने अविक्ली रखा हैं। इसे टाइप 1 और टाइप 2 रोगियों के लिए डिजाइन किया गया हैं।

365 के बदले लगाने होंगे सिर्फ 52 इंसुलिन

जानकारी के अनुसार कंपनी ने बताया कि रोगियों को रोज के बदले सप्ताह में सिर्फ एक इंसुलिन ही लेने की आवश्यकता होगी. इससे 365 इंसुलिन की संख्या घटकर केवल 52 रह जाएगी।

प्रति यूनिट लागत 3.73 रुपये

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोवो नॉर्डिस्क इंडिया के प्रबंध निदेशक ने बताया कि यह एक आधुनिक चिकित्सा पद्धति है, और हम (भारत) इस इंजेक्शन को लॉन्च करने वाले सातवें देश हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह इंजेक्शन दो पेन में उपलब्ध होगा – 700 यूनिट और 2,100 यूनिट, जिसकी प्रति यूनिट लागत सिर्फ 3.73 रुपये होगी। कंपनी ने कहा कि मधुमेह रोगियों के लिए आवश्यक इंजेक्शनों की संख्या में कमी आने से इंसुलिन की आवश्यकता में आने वाली बाधाएं कम हो जाएंगी।

रोज लेने से करते हैं इंकार

रोगियों को राहत श्रोत्रिया ने बताया कि सामान्य उपचारों में मधुमेह के रोगियों को आमतौर पर हर दिन इंसुलिन का इंजेक्शन लेना पड़ता है. जिसके कारण लोग इंसुलिन लेने से इनकार कर देते हैं क्योंकि वे सोचते हैं कि उन्हें हर दिन और जीवन भर इंसुलिन लेना होगा. लेकिन अविकली के साथ, यह बाधा कम हो जाती है, और मरीजों को अधिक सहूलियत मिलती है। .

भारत में 45 हजार वितरकों के माध्यम से होंगे उपलब्ध

प्रबंध निदेशक ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हमारा मानना ​​है कि अविक्ली इंसुलिन शुरू करने में आने वाली मनोवैज्ञानिक और शारीरिक बाधाओं को कम करेगा, और अंततः अधिक लोगों को बेहतर नियंत्रण और बेहतर जीवन गुणवत्ता प्राप्त करने में मदद करेगा।. यह इंजेक्शन देशभर में 45,000 वितरकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : बारिश में इन सब्जियों को न लगाएं हाथ! जानिए क्या है कारण

यह भी देखें: जयपुर के हनूतपुरा का बड़ा खुलासा! नकली खाद-बीज, सरकारी योजनाओं की पोल। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2