KBP Times

CBSE छात्रों के सामने दोहरी चुनौती, कॉलेज एडमिशन और रिजल्ट समीक्षा प्रक्रिया का इंतजार

CBSE

CBSE : छात्र इस समय एक साथ दो महत्वपूर्ण चरणों से गुजर रहे हैं। एक तरफ वे कॉलेज एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सीबीएसई की समीक्षा प्रक्रिया के नतीजों का इंतजार भी कर रहे हैं। सीबीएसई के छात्र रिजल्ट के बाद भी कई मामलों में उलझे हैं। कोई छात्र माकर््स वेरीफिकेशन करा रहा है तो कोई आंसर शीट की फोटो कॉपी और री इवैल्यूएशन में व्यस्त दिख रहा है। जबकि दूसरी ओर देश के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में अंडरग्रेजुएट एडमिशन की प्रक्रिया तेज हो गई है। हजारों छात्र एप्लीकेशन फॉर्म भरने, पसंदीदा कॉलेज चुनने और नए एकेडमिक सेशन की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन 10वीं और 12वीं के कई छात्रों के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की परीक्षा प्रक्रिया अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

CBSE की प्रक्रिया जारी

सीबीएसई ने इस साल की शुरुआत में बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए थे, लेकिन रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया अब भी जारी है। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे मार्क्स वेरिफिकेशन, आंसर शीट की फोटोकॉपी और री-इवैल्यूएशन (दोबारा जांच) के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये सभी प्रक्रियाए सीबीएसई के तय शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग चरणों में पूरी की जा रही हैं। इस वजह से कई छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा का सफर रिजल्ट जारी होने के बाद भी खत्म नहीं हुआ है। रिजल्ट के बाद की समीक्षा प्रक्रिया जारी रहने के कारण जुलाई का महीना सीबीएसई छात्रों के लिए काफी अहम बना हुआ है।

पोस्ट रिजल्ट प्रक्रिया

बोर्ड ने पारदर्शिता बढ़ाने और छात्रों को मूल्यांकन प्रक्रिया की समीक्षा का अवसर देने के लिए रिजल्ट के बाद कई चरणों वाली प्रक्रिया शुरू की है। मार्क्स वेरिफिकेशन के तहत कुल अंकों के जोड़ या डेटा एंट्री में हुई किसी भी गलती की जांच की जाती है। वहीं, जांची गई आंसर शीट की फोटोकॉपी मिलने के बाद छात्र री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने से पहले अपनी उत्तर पुस्तिका में हुई मार्किंग की समीक्षा कर सकते हैं। री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया केवल छात्र द्वारा चुने गए विशेष प्रश्नों के उत्तरों तक सीमित होती है और इसे बोर्ड के तय नियमों के अनुसार पूरा किया जाता है।

एडमिशन और सीबीएसई की दोहरी चुनौती

इस लंबी प्रक्रिया के कारण कई छात्र एक साथ दो महत्वपूर्ण चरणों से गुजर रहे हैं। एक तरफ वे कॉलेज एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सीबीएसई की समीक्षा प्रक्रिया के नतीजों का इंतजार भी कर रहे हैं। कई हायर एजुकेशन संस्थान बोर्ड रिजल्ट के आधार पर छात्रों को प्रोविजनल एडमिशन दे रहे हैं। हालांकि, अगर सीबीएसई की समीक्षा प्रक्रिया के बाद अंकों में कोई बदलाव होता है, तो छात्रों से संशोधित मार्कशीट जमा करने की उम्मीद की जाती है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के स्कूलों में छात्रों की कम होती संख्या को लेकर भजनलाल सरकार पर बरसे गहलोत, कहा- गिरती साख का…

यह भी देखें : जयपुर रामगंज में कचरे का आतंक! सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2