KBP Times

राजस्थान के स्कूलों में छात्रों की कम होती संख्या को लेकर भजनलाल सरकार पर बरसे गहलोत, कहा- गिरती साख का…

UDISE 2025-26

UDISE 2025-26: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राजस्थान की भाजपा सरकार के मात्र दो वर्षों में ही 8.4 लाख से अधिक स्कूल ड्रॉपआउट होना बेहद चिंताजनक है. इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब निजी स्कूलों में नामांकन सरकारी स्कूलों से आगे निकल गया है. यह प्रदेश के सरकारी विद्यालयों की गिरती साख का सीधा प्रमाण है. विडंबना देखिए, इस अवधि में शिक्षकों की संख्या 7.8 लाख से बढ़कर 7.9 लाख से अधिक हुई, फिर भी कुप्रबंधन के कारण सरकारी स्कूलों ने 9.3 लाख से अधिक छात्र खो दिए. आज राजस्थान में सिर्फ स्कूलों की छतें ही नहीं गिर रहीं, बल्कि सरकारी शिक्षा तंत्र पर जनता का जो बरसों पुराना विश्वास था, वो भी गिर रहा है.

गहलोत ने आगे लिखा कि शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य करवाना, स्कूलों का इन्फ्रास्ट्रक्चर दरकना, रिपेयरिंग ठप होना और शिक्षा में सुधार के बजाय पाठ्यक्रम का लगातार राजनीतिकरण करना ही इस पतन का कारण है. जब शिक्षा मंत्री का ध्यान शिक्षा छोड़कर बाकी सब जगह रहेगा, तो यही स्थिति होनी थी. हमारी कांग्रेस सरकार ने अंग्रेजी मीडियम स्कूलों सहित जिस बेहतरीन सरकारी शिक्षा मॉडल को खड़ा किया था, उसे इस सरकार की अदूरदर्शिता ने पूरी तरह तबाह कर दिया है. मुख्यमंत्री जी, राजस्थान के नौनिहालों के इस छिनते भविष्य का जिम्मेदार कौन है?

छात्रों की संख्या में 8.4 लाख की कमी
बता दें कि टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के कार्यकाल के पहले दो शैक्षणिक सत्रों के दौरान स्कूलों में नामांकन में 8.4 लाख से अधिक छात्रों की कमी आई है. मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की गई UDISE+ 2025-26 की ताजा रिपोर्ट में स्कूली शिक्षा को लेकर यह चौंकाने वाली बात सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार के द्वारा स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने, शिक्षकों की भर्ती करने और नई शिक्षा नीति लागू करने के बावजूद नामांकन में गिरावट दर्ज की गई है.

2 सालों से छात्रों की संख्या में कमी
राजस्थान में साल 2023-24 में स्कूलों में कुल नामांकन 1.70 करोड़ था, जो साल 2024-25 में घटकर करीब 1.66 करोड़ रह गया है. इसके बाद साल 2025-26 में यह घटकर 1.61 करोड़ पर पहुंच गया है. इस तरह दो सालों में छात्रों की संख्या में 8.4 लाख से ज्यादा की कमी आई है. यानि प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में औसतन 4 लाख से ज्यादा छात्र कम हुए हैं.

यह भी पढ़ें: जयपुर में मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण, कलेक्शन से प्लांट तक होगी मशीनी प्रक्रिया

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2