PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ भारतीय समुदाय के कार्यक्रम के लिए मार्वल स्टेडियम पहुंचे. भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेलबर्न ने सचमुच सबका दिल जीत लिया है. मैं अपने मित्र और भारत के मित्र प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ का भी बहुत आभारी हूं. आप सिडनी में हमारे साथ थे और आज आप यहां मेलबर्न में भी भारतीय समुदाय के साथ शामिल हुए हैं.एक तरह से, यह सफर पूरा हो गया है. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम वाले शहर अहमदाबाद से लेकर मशहूर स्टेडियम वाले शहर मेलबर्न तक हम दोनों जगहों पर साथ रहे हैं. हम सबने देखा है कि जब भी प्रधानमंत्री अल्बानीज़ बोलते हैं, तो वे भारतीयों का दिल और दिमाग जीत लेते हैं. आपने सिडनी में ज़बरदस्त छाप छोड़ी और यहां भी आपने सबका दिल जीत लिया है.
“ऑस्ट्रेलिया के विकास को अपने परिश्रम से सींच रहे हैं”
PM मोदी ने कहा कि मैं उस ज़मीन के पारंपरिक मालिकों को नमन करते हुए अपनी बात शुरू करना चाहता हूं जहां हम मिल रहे हैं और मैं उनके बुज़ुर्गों-चाहे वे पहले के हों,अभी के हों या आने वाली पीढ़ी को सम्मान देता हूं. यह कार्यक्रम हाउसफ़ुल है. यह ब्लॉकबस्टर है.इससे पहले मैं आप सभी से सिडनी में दो बार मिल चुका हूं. मैं मेलबर्न के लोगों से मिलने का भी इंतज़ार कर रहा था. इसलिए इस बार मैंने सोचा कि मैं मेलबर्न के लोगों के साथ ‘फ़्लैट व्हाइट कॉफ़ी’ पीऊंगा.
आप सभी ऑस्ट्रेलिया के विकास को अपने परिश्रम से सींच रहे हैं. मैं जानता हूं कि आपकी एक नजर भारत पर लगातार रहती है कि भारत क्या कर रहा है? 21वीं सदी का भारत आज विकसित होने पर काम कर रहा है.
“मुझे आप सभी पर गर्व है”
प्रधानमंत्री ने कहा कि आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जो अपने घरों में कम से कम दो टाइम ज़ोन को मैनेज करते हैं. यहां बच्चे ऑस्ट्रेलियाई समय के अनुसार स्कूल से लौटते हैं, जबकि भारत में दादा-दादी वीडियो कॉल के ज़रिए जुड़ने का इंतज़ार कर रहे होते हैं. हो सकता है कि यहां वीकेंड हो, फिर भी भारत में हो रही किसी शादी की लाइव स्ट्रीमिंग चल रही हो. दूसरे शब्दों में, भले ही हज़ारों किलोमीटर की भौतिक दूरी हो, आपकी दिनचर्या भारत से गहराई से जुड़ी हुई है. इस दिनचर्या के साथ-साथ,आप सभी ऑस्ट्रेलिया के विकास में पूरे जोश के साथ योगदान दे रहे हैं. मुझे आप सभी पर गर्व है.
“हम भारतीय दूध में घुलने वाली चीनी की तरह”
उन्होंने कहा कि हम भारतीय दूध में घुलने वाली चीनी की तरह हैं, जो उसे और भी मीठा बना देती है. हम भारतीय दुनिया में अपने प्यार की मिठास घोलते रहते हैं. घर में दूध भले ही ऑस्ट्रेलिया का हो लेकिन उससे बनी चाय भारतीय होती है. दाल और सब्जियां ऑस्ट्रेलिया की होती हैं, फिर भी उनमें असली भारतीय मसालों का तड़का लगाया जाता है.
यह भी पढ़ें: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर अखिलेश यादव के बयान पर गरमाई सियासत, BJP बोलीं- बाबरी मस्जिद के…



