KBP Times

इजरायली PM नेतन्याहू ने भारत का नाम लेकर US उपराष्ट्रपति वेंस पर किया पलटवार, कहा- किस भ्रम में हो…

Benjamin Netanyahu

Benjamin Netanyahu: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को बयान पर पलटवार किया है. दरअसल, जेडी वेंस ने कहा था कि अमेरिका ही इजरायल का एकमात्र ताकतवर सहयोगी है. फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि इजरायल के कई दोस्त हैं और भारत उनमें प्रमुख सहयोगी देशों में शामिल है. उन्होंने कहा कि भारत से उन्हें व्यापक समर्थन मिलता है और सोशल मीडिया पर भी भारतीयों का समर्थन साफ दिखाई देता है.

भारत को बताया मजबूत समर्थक
नेतन्याहू ने कहा कि “हमारे कुछ और मित्र भी हैं, जैसे भारत. वहां 1.4 अरब लोग रहते हैं और हमें वहां से जबरदस्त समर्थन मिलता है. उन्होंने यह भी कहा कि उनके फेसबुक अकाउंट पर भारत से बड़ी संख्या में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं और समर्थन मिलता है. हालांकि उन्होंने भारत की विशाल आबादी और समर्थन का विशेष उल्लेख भी किया.

क्या था जेडी वेंस का बयान?
पिछले महीने व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान जेडी वेंस ने कहा था कि यदि वह इजरायली कैबिनेट में होते, तो दुनिया में बचे अपने एकमात्र शक्तिशाली सहयोगी अमेरिका की सार्वजनिक आलोचना नहीं करते. उनका यह बयान अमेरिका-ईरान शांति वार्ता और लेबनान में इजरायली सैन्य अभियानों को लेकर दोनों देशों के बीच उभरे मतभेदों के संदर्भ में आया था.

ट्रंप की तारीफ, लेकिन हर बात से सहमति नहीं
नेतन्याहू ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेंस का सम्मान करते हैं तथा ट्रंप को इजरायल का सबसे बड़ा मित्र मानते हैं. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि वह वेंस की हर बात से सहमत हैं. उन्होंने कहा कि इजरायल के रिश्ते केवल अमेरिका तक सीमित नहीं हैं.

साइबर और एआई ताकत का भी किया जिक्र
इजरायली प्रधानमंत्री ने दावा किया कि दुनिया के कई देशों के नेता उनसे संपर्क कर सैन्य रणनीति, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सहयोग चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इजरायल साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है और कई राष्ट्र सार्वजनिक बयान भले अलग दें, लेकिन निजी स्तर पर इजरायल के साथ सहयोग बढ़ाने में रुचि रखते हैं. उनके अनुसार, अंतरराष्ट्रीय संबंध अक्सर उतने सरल नहीं होते, जितने बाहर से दिखाई देते हैं.

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर कांग्रेस ने PM मोदी को घेरा, कहा- अपने अमेरिकी आकाओं की…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2