Khamenei Funeral: ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनई के अंतिम संस्कार में ईरान का पूरा शीर्ष नेतृत्व दिखाई दिया. जिसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका चाहे तो एक ही हमले में सभी को खत्म कर सकता था. ट्रंप के बयान को लेकर राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बताया जा रहा है कि ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनई के अंतिम संस्कार में लगभग 1 करोड़ (10 मिलियन) लोग शामिल हुए. यदि यह आंकड़ा सही है, तो यह इतिहास की सबसे बड़ी अंतिम यात्रा सभाओं में से एक हो सकती है. उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भारत से भी कई प्रतिनिधिमंडल ईरान पहुंचे. ऐसे समय में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना धमकियां पश्चिम एशिया में शांति प्रक्रिया के लिए बेहद नुकसानदायक हैं.
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि हमारे लिए सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि Compromised प्रधानमंत्री और उनकी सरकार में इतनी नैतिक हिम्मत भी नहीं है कि वे अपने अमेरिकी आकाओं (masters in the United States) की ओर से दिए गए हिंसा को बढ़ावा देने वाले ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयानों की सार्वजनिक रूप से निंदा कर सकें.

क्या बोले थे डोनाल्ड ट्रंप?
दरअसल, Axios न्यूज वेबसाइड से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान के सभी बड़े नेता अयातुल्ला अली खामेनई के अंतिम संस्कार में मौजूद हैं. वे सबकों एक ही वार में खत्म कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करेंगे नहीं, क्योंकि फिर बातचीत करने के लिए कोई बचेगा ही नहीं. यहीं नहीं ट्रंप ने कहा कि जब उन्होंने खामेनेई के अंतिम संस्कार में लोगों को रोते देखा तो हैरानी हुई क्योंकि उन्हें लगता था कि लोग खामेनई से नफरत करते हैं. लेकिन शायद ये नकली आंसू हों. ट्रंप के इस बयान पर आर्मेनिया में मौजूद ईरान के दूतावास ने पलटवार किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आप इन बातों को समझ नहीं सकते, क्योंकि आपके पास न इतिहास और न ही सम्मान है.
यह भी पढ़ें: खामेनई के अंतिम संस्कार के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को धमकी, कहा- एक ही वार में खत्म कर…



