KBP Times

कतर में वार्ता के लिए अमेरिका ने दूत भेजा, ईरान तैयार नहीं

America-Iran deal

America-Iran : कतर में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बातचीत के लिए अपने एक विशेष दूत को कतर भेज भी दिया है लेकिन तेहरान ने कहा है कि उसे अभी बातचीत में कोई दिलचस्पी नहीं है। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच अहम बातचीत होगी। ट्रम्प का कहना है कि ईरान ने खुद इस बैठक का अनुरोध किया था। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका का लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच 17 जून को हुए समझौता ज्ञापन को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ दोहा के लिए रवाना हो चुके हैं।

ईरान तैयार नहीं

दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्रालय ने ट्रम्प के दावे को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर कोई राजनीतिक वार्ता तय नहीं है। मंत्रालय ने साफ किया कि ईरान केवल एक एक्सपर्ट प्रतिनिधिमंडल दोहा भेजेगा, जो डील को आगे बढ़ाने और कतर में फंसी ईरानी संपत्तियों को जारी करने जैसे तकनीकी मुद्दों पर काम करेगा।

यूएई ने लेबनान से ट्रेवल बैन हटाया

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने नागरिकों के लिए लेबनान की यात्रा पर लगी दो महीने पुरानी पाबंदी हटा दी है। यूएई सरकार ने कहा कि लेबनान जाने वाले सभी नागरिकों को यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय में अपना पंजीकरण कराना होगा। बता दें कि यूएई ने 30 अप्रैल को अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के बाद सुरक्षा चिंताओं के चलते अपने नागरिकों के ईरान, लेबनान और इराक जाने पर रोक लगा दी थी। साथ ही इन देशों में मौजूद अमीराती नागरिकों से तुरंत स्वदेश लौटने की अपील की गई थी। सरकार ने फिलहाल केवल लेबनान के लिए यात्रा प्रतिबंध हटाया है। ईरान और इराक की यात्रा पर लगी रोक अब भी जारी रहेगी।
इस बीच, युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार सोमवार को तेहरान और दुबई के बीच हवाई उड़ानें दोबारा शुरू हुई हैंय़

होर्मुज पर ईरान-ओमान में सहमति बनी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान और ओमान ने होर्मुज स्ट्रेट के भविष्य के प्रबंधन को लेकर साझा सहमति बनने का दावा किया है। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि दोनों देशों ने होर्मुज के प्रशासन और जहाजों की आवाजाही से जुड़े मुद्दों पर समान समझ विकसित की है। होर्मुज संयुक्त समिति की पहली बैठक के बाद गरीबाबादी ने कहा कि ओमान भी तटीय देश होने के नाते इस व्यवस्था में शामिल रहना चाहता है। उनके मुताबिक, ओमान का मानना है कि जहाजों को दी जाने वाली सेवाओं के बदले शुल्क लिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ईरान ने बहरीन-कुवैत में अमेरिका के 8 ठिकानों को बनाया निशाना, खामेनेई बोले- हर हमले, मौत, नुकसान का हिसाब लेंगे…

यह भी देखें: पहले दीवार में दरार, फिर मौत! जयपुर हादसे में 3 मजदूरों की जान गई | Ground Report

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2