KBP Times

शिक्षामंत्री बोले- थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरुप

Teachers Transfer in education dept

Teachers Transfer : राजस्थान में शिक्षकों के ट्रांसफर होने की जानकारी मिलते ही राज्य भर में लाखों शिक्षकों में हलचल मच गई है और अपना ट्रांसफर करवाने की जुगत बडी संख्या में शिक्षक आवेदन लिए जयपुर पहुंच गए हैं। शिक्षा विभाग के पास फर्स्ट ग्रेड, सेकेंड ग्रेड शिक्षकों के साथ-साथ नॉन-टीचिंग स्टाफ के भी तबादला आवेदन लगातार पहुंच रहे हैं। इस सबंध में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने साफ किया है कि थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले फिलहाल नहीं हो रहे हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आवेदन दे रहे हैं।

अपने घर के पास चाहते हैं ट्रांसफर

शिक्षा मंत्री ने कहा- कई शिक्षक अपने घर के पास स्कूल में पदस्थापन की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें आने-जाने में सुविधा मिल सके। इसके अलावा कई कर्मचारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देते हैं। विभाग ऐसे सभी आवेदनों पर नियमानुसार विचार कर रहा है। मंत्री ने कहा- थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों पर मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विभाग में पद खाली तो प्राथमिकता

राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया- विभाग में जहां खाली पद उपलब्ध हैं, वहां पात्र आवेदकों को प्राथमिकता के आधार पर अवसर दिया जा रहा है। साथ ही जिन कर्मचारियों को किसी एक स्थान पर काम रहते हुए काफी समय हो चुका है। उनके मामलों में भी आवेदन और आवश्यकता के अनुसार तबादले किए जा रहे हैं।

फर्स्ट ग्रेड में प्रमोशन पर नहीं होगा तबादला

मदन दिलावर ने बताया-जिन कर्मचारियों का हाल ही फर्स्ट ग्रेड में प्रमोशन हुआ है या जिनका फर्स्ट ग्रेड में तबादला पहले किया जा चुका है। उनके तबादलों पर फिलहाल विचार नहीं किया जाएगा। वहीं थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। इस संबंध में अंतिम फैसला मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के आधार पर लिया जाएगा।

वरिष्ठता प्रभावित होगी

शिक्षा मंत्री ने इससे पहले बताया था कि थर्ड ग्रेड शिक्षक जिला संवर्ग के कर्मचारी होते हैं। उनकी नियुक्ति और वरिष्ठता जिला स्तर पर निर्धारित होती है। ऐसे में अगर उनका दूसरे जिले में तबादला किया जाता है तो उनकी वरिष्ठता प्रभावित हो सकती है। दिलावर के अनुसार- जिले से बाहर तबादला होने पर संबंधित शिक्षक की सीनियरिटी समाप्त होने जैसी स्थिति बन सकती है। इसका शिक्षक खुद भी विरोध कर सकते हैं। इसके अलावा इससे प्रशासनिक और सेवा संबंधी कई अन्य जटिलताएं भी हो सकती हैं। यही कारण है कि थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों का मामला संवेदनशील माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर सभी पहलुओं का अध्ययन कर रही है। फिलहाल थर्ड ग्रेड शिक्षकों को तबादलों के संबंध में आधिकारिक निर्णय का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें : Statistical Officer भर्ती में आवेदन की लास्ट डेट 29 जून, परीक्षा 30 अगस्त को, RPSC ने दिया आखिरी मौका

यह भी देखें: BJP सरकार अस्पतालों में मौत बांट रही है”, प्रसूताओं की मौत खाचरियावास ने सरकार को घेरा। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

2

2