KBP Times

Statistical Officer भर्ती में आवेदन की लास्ट डेट 29 जून, परीक्षा 30 अगस्त को, RPSC ने दिया आखिरी मौका

RPSC

RPSC : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सांख्यिकी अधिकारी (Statistical Officer) (सांख्यिकी विभाग)-परीक्षा-2025 में अभ्यर्थी को संशोधन का अवसर दिया गया है। इसमें कैंडिडेट्स अपना नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्मतिथि और जेंडर के अलावा अन्य संशोधन ऑनलाइन कर सकते हैं। ये आवेदन ऑनलाइन होंगे और इसके लिए लास्ट डेट 29 जून है। इस संबंध में आयोग की वेबसाइट पर सूचना उपलब्ध है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार 113 पदों पर भर्ती परीक्षा 30 अगस्त को होगी। इसके आवेदन में ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया है। विज्ञापन की शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ये रहेगी फीस और प्रोसेस

संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग से 500 रुपए की फीस जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल ीजजचेरू//तचेब.तंरंेजींद.हवअ.पद पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक या ैैव् पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। सिटीजन एप में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर तमबतनपजउमदजीमसचकमेा/तंरंेजींद.हवअ.पद पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 और 7340557555 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

अपात्र कर सकते हैं आवेदन विड्रो

असत्य और गलत सूचना के आधार पर आवेदन करना, बिना योग्यता के बावजूद विड्रो नहीं करना भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे अभ्यर्थी को काउंसलिंग, पात्रता जांच, इंटरव्यू के दौरान अपात्र पाए जाने पर 1 साल की अवधि के लिए भर्ती परीक्षाओं से डिबार भी किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी भी इस अवधि के दौरान अपना ऑनलाइन आवेदन विड्रॉ कर सकते हैं। इसके लिए ैैव् पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर ‘माय रिक्रूटमेंट सेक्शन’ के अंतर्गत संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध विड्रॉ बटन पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन विड्रॉ किया जा सकता है।

वन टाइम रजिस्ट्रेशन सुविधा ब्लॉक

कार्मिक (क-2) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार- एक साल में आयोजित की किसी 2 परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की वन टाइम रजिस्ट्रेशन सुविधा ब्लॉक की जाएगी। इसके तहत किन्हीं 2 परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने पर 750 रुपए और इसके बाद दोबारा उसी वित्तीय वर्ष की 2 और परीक्षाओं में अनुपस्थित होने पर 1500 रुपए के भुगतान बाद ही ये सुविधा दोबारा शुरू की जाएगी। जो अभ्यर्थी किसी कारण से परीक्षा देने के इच्छुक नहीं हैं। निर्धारित अवधि और प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन-पत्र विड्रॉ कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में एक लाख सरकारी नौकरीयों की घोषणा, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण

यह भी देखें: BJP सरकार अस्पतालों में मौत बांट रही है”, प्रसूताओं की मौत खाचरियावास ने सरकार को घेरा। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

2

2