KBP Times

जयपुर में B.Ed कॉलेज की छात्रा ने स्टेज पर डांस से बांधा समां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Viral video

Viral video: सोशल मीडिया पर इन दिनों जयपुर के एक बीएड कॉलेज की छात्रा का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. कॉलेज फंक्शन के दौरान छात्रा ने स्टेज पर ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि वहां मौजूद छात्र-छात्राएं तालियां बजाने और सीटियां मारने पर मजबूर हो गए. छात्रा के डांस स्टेप्स,आत्मविश्वास और चेहरे के एक्सप्रेशंस ने लोगों का दिल जीत लिया. वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर लगातार मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ekta 🧿 (@bluee_dreamerr)

;

कॉलेज फंक्शन में छाया छात्रा का डांस
सोशल मीडिया पर एक बीएड कॉलेज की छात्रा का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्रा स्टेज पर शानदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही है. स्टेज पर लगे बैनर से पता चलता है कि यह कार्यक्रम जयपुर के एक बीएड कॉलेज का है.जैसे ही म्यूजिक शुरू होता है, छात्रा पहले तो म्यूजिक की धुन पर पैरों को थिरकाती है, इसके बाद जैसे ही म्यूजिक अपनी बीट पकड़ता है वैसे ही छात्रा का जोश और ज्यादा हाई हो जाता है, उसके हर ठुमके पर सीटियां और तालियां बजती है.

एक्सप्रेशंस और कॉन्फिडेंस की हो रही तारीफ
वीडियो देखने वाले लोग छात्रा के डांस के साथ-साथ उसके चेहरे के एक्सप्रेशंस और कॉन्फिडेंस की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि छात्रा ने बेहद सहज और आकर्षक अंदाज में डांस किया है. यही वजह है कि वीडियो तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ekta 🧿 (@bluee_dreamerr)

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
वीडियो को इंस्टाग्राम पर bluee_dreamerr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं. कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बीएड वालों के तो मजे हैं. दूसरे ने लिखा “ऐसे कॉलेज फंक्शन देखने लायक होते हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह डांस देखकर तो मेरा दिन ही बन गया.

यह भी पढ़ें: Work From Bike चलती बाइक पर काम करता दिखा शख्स, VIDEO VIRAL, यूजर्स बोले- जिंदगी से बढ़कर कोई काम नहीं…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2