Israel Lebanon Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिल नेतन्याहू को फटकार लगाए जाने संबंधी खबर का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने लेबनान में इजरायली हमले की चौतरफा निंदा की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पश्चिम एशिया में युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है.ऐसे किसी समझौते का तत्काल प्रभाव होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने और तेल की कीमतों पर दबाव कम होने के रूप में सामने आएगा और इन दोनों मुद्दों से भारत के बड़े हित जुड़े हुए हैं, लेकिन यह बातचीत अब तक अंतिम रूप नहीं ले सकी है,जिसकी मुख्य वजह लेबनान में इज़राइल की जारी सैन्य कार्रवाई है,जिसमें अभूतपूर्व घुसपैठ देखने को मिली है.
पश्चिम एशिया में युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। ऐसे किसी समझौते का तत्काल प्रभाव होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने और तेल की कीमतों पर दबाव कम होने के रूप में सामने आएगा- और इन दोनों मुद्दों से भारत के बड़े हित जुड़े हुए हैं।
लेकिन यह बातचीत अब तक…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 2, 2026
“फादरलैंड उनके लिए असली मदरलैंड से ज्यादा मायने रखती है”
जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में आगे लिखा कि खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर बेहद नाराजगी और गुस्सा जाहिर किया है,यहां तक कि अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया है.दुनिया के कई अन्य देशों ने भी लेबनान में इज़राइल के हमले की निंदा की है.हैरानी की बात नहीं कि जिस एक सरकार के मुखिया ने इज़राइल द्वारा लेबनान को तबाह करने और अमेरिका-ईरान समझौते को पटरी से उतारने की कोशिशों पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है,वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं.क्या तथाकथित फादरलैंड उनके लिए उनकी असली मदरलैंड से कहीं ज्यादा मायने रखती है?
ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन पर लगाई थी फटकार
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर बातचीत के दौरान फटकार लगाई है.ट्रंप ने लेबनान में इजरायली सैन्य कार्रवाई पर नाराजगी जताई है.एक्सियोस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने गुस्से में PM नेतन्याहू को पागल तक कह दिया.इसके साथ ही उन पर अहसान न मानने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि आखिर तुम कर क्या रहे हो, अगर मैं नहीं होता तो तुम जेल में होते, मैं तुम्हे बचा रहा हूं.ट्रंप की फटकार लगने के बाद इजरायल ने अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने नेतन्याहू से सीधे बात की और लेबनान पर बड़े हमले से बचने की अपील की.उन्होंने पोस्ट में “थैंक्यू बीबी” लिखकर बातचीत के सकारात्मक नतीजे की ओर इशारा किया.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायली PM नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार, कहा-‘.. तो तुम जेल में होते…”



