KBP Times

ममता बनर्जी का आरोप-TMC विधायकों को भाजपा में शामिल होने का दबाव, डरा-धमका रही है पुलिस

Mamta benarjee

TMC : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी पार्टी TMC के विधायकों पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रही है। ममता ने दावा किया कि कुछ विधायकों और सांसदों को डराने-धमकाने या रिश्वत देकर टीएमसी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा- जो लोग TMC छोड़कर गए हैं, उनके जाने से पार्टी का भला ही हुआ है। ममता का वीडियो मैसेज टीएमसी के भीतर टूट की खबरों के बीच आया है। पार्टी ने आज अपने दो विधायकों संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित किया है। दोनों पर पार्टी के खिलाफ बयान देने और बैठकों से दूर रहने के आरोप हैं।

वीडियो मैसेज में ममता ने लगाए आरोप

– देश की दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह चौंकाने वाला है। बेले व्यू अस्पताल के डॉक्टरों को बुलाया गया, लेकिन उन्हें टीएमसी सांसद का इलाज नहीं करने के निर्देश दिए गए। यह कैसा अजीब और तानाशाही रवैया है?
– बेले व्यू अस्पताल के लोग पहले मेरे पैर छूते थे। आपके बिड़ला और लोढ़ा परिवारों से करीबी संबंध और कारोबारी रिश्ते थे, और आप उनके सामने झुकते थे। हमारे मेयर ने सारी व्यवस्था संभाली थी। छह महीने पहले ही हमने अपोलो अस्पताल का लाइसेंस रिन्यू किया था।
– टीएमसी ने किसी से पैसे नहीं लिए हैं। हो सकता है कुछ लोग हालात का फायदा उठाते हों, लेकिन वे अब पार्टी छोड़ चुके हैं। उनके जाने से पार्टी का ही भला हुआ है। हम पार्टी को नए सिरे से खड़ा करेंगे। टीएमसी अपने नेताओं की नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
– कई लोग लंबे समय तक सत्ता का आनंद लेते रहे। अब जब हम हार गए हैं, तो वे तुरंत दूसरी पार्टी से समझौता करते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा का प्रचार गोएबल्स के प्रचार से भी बदतर है। वे टीएमसी को तोड़ नहीं सकते।
यह झूठ फैलाया जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेता कार्यकर्ताओं का साथ नहीं दे रहे हैं। टीएमसी कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन के लिए घरों से बाहर तक नहीं निकलने दिया जा रहा और पार्टी कार्यालयों में भी तोड़फोड़ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : 6 जून को भारत लौटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

यह भी देखें: जयपुर रेलवे स्टेशन बनेगा World Class! जनता ने बताई हकीकत | Ground Report Jaipur

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

2

2