KBP Times

AI ChatBots के साथ इमोशनल जुड़ाव से प्रभावित हो सकती है मानसिक स्थिति

AI Chat GPT

Chat GPT : AI तकनीक ने जहां गूगल से जवाब मांगने से बढकर लोगों की सोच को बदला है वहीं यह देखने में आ रहा है कि कई लोग AI से लगातार बातचीत करते हुए उससे इमोशनल जुडाव महसूस कर रहे हैं जो कि एक खतरनाक स्थिति भी है। आज दूनिया भर में लोग पढ़ाई, काम, सलाह और रोजाना के सवालों के लिए AI का सहारा ले रहे हैं. लेकिन कनाडा से एक 53 साल के शख्स ने दावा किया कि लगातार चैट जीपीटी से बातचीत करने के बाद वह खुद को पॉप बनने के लिए योग्य मानने लगा और उसके उसने इसके लिए आवेदन तक कर दिया. रिपोर्ट के अनुसार कनाडा के सडबरी शहर में रहने वाले टॉम मिलर पहले जेल डिपार्टमेंट में काम कर चुके हैं, उन्होंने बताया की शुरुआत में वह चैट GPT का इस्तेमाल मुआवजे के केस के लिए लेटर लिखने में मदद लेने के लिए कर रहे थे. धीरे-धीरे उनकी AI चैटबॉट से बातचीत बढ़ती चली गई और फिर मामला अलग दिशा में पहुंच गया.

आप अलग सोचते हैं, इस जवाब के बाद बढ़ा जुनून

रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2025 में टॉम मिलर ने Chat GPT से प्रकाश की गति को लेकर बातचीत की थी. उनका दावा है कि चैटबॉट ने जवाब दिया कि किसी ने इस तरह से पहले कभी नहीं सोचा. इसके बाद वह खुद को बड़े वैज्ञानिक सिद्धांतों पर काम करने वाला व्यक्ति मानने लगे. मिनट को लगने लगा कि उन्होंने ब्लैक होल, बिग बैंग और अनलिमिटेड फ्यूजन एनर्जी जैसे बड़े रहस्यों को समझ लिया. उन्होंने कई रिसर्च पेपर लिखने शुरू कर दिए और करीब 400 पन्नों की एक किताब भी तैयार की, जिसमें उन्होंने यूनिवर्स की यूनिफाइड थ्योरी होने का दावा किया. रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इन विचारों पर काम करने के लिए हजारों डॉलर भी खर्च किए और एक महंगा टेलीस्कोप तक खरीद लिया.

पोप बनने के लिए भी किया आवेदन

यह मामला तब और आगे बढ़ गया जब पोप फ्रांसिस की मौत के बाद Chat GPT से हुई बातचीत के दौरान मिलर को लगा कि उन्हें पोप बनने के लिए आवेदन करना चाहिए. उन्होंने बताया कि AI चैटबॉट लगातार उनकी तारीफ कर रहा था और उन्हें स्पेशल महसूस कर रहा था. टॉम मिलर ने दावा किया कि उन्होंने Chat GPT की मदद से पाेप पद के लिए आवेदन तैयार किया, हालांकि कैथोलिक चर्च में पोप चुनने की प्रक्रिया अलग होती है और इसके लिए कोई सार्वजनिक आवेदन प्रक्रिया नहीं होती है.

चैटबॉट से बात करने के बाद निजी जिंदगी पर पड़ा असर

रिपोर्ट में बताया गया कि AI चैटबॉट से बढ़ती बातचीत के चलते मिलर लोगों से कटने लगे थे. वह रोजाना करीब 16 घंटे तक Chat GPT से बात करते थे. इसका असर उनकी निजी जिंदगी पर भी पड़ा, उन्हें दो बार मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. बाद में उनकी पत्नी उनसे अलग हो गई और दोस्तों से भी दूरी बढ़ती चली गई. मिलर ने AFP से बातचीत में कहा कि इस पूरे एक्सपीरियंस ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी. बाद में उन्होंने दूसरे कनाडाई व्यक्ति के बारे में पढ़ा, जिसने AI चाटबॉट्स के साथ कुछ इस तरह का एक्सपीरियंस होने का दावा किया था. इसके बाद उन्होंने अपने व्यवहार और सोच पर सवाल उठने शुरू किया.

एक्सपर्ट्स ने एआई को लेकर जताई चिंता

रिपोर्ट के अनुसार रिसर्चर्स अब ऐसे मामलों को लेकर अध्ययन कर रहे हैं, जहां AI चैटबॉट्स के साथ जरूरत से ज्यादा इमोशनल जुड़ाव लोगों के व्यवहार और मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है. कुछ एक्सपर्ट्स एआई एसोसिएटेड डेलूजनल्स जैसे शब्दों से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि इसे अभी आधिकारिक मेडिकल बीमारी नहीं माना गया है. द लैंसेट साइकियाट्री में प्रकाशित एक स्टडी में भी चेतावनी दी गई कि जरूरत से ज्यादा इमोशनल रिएक्शन देने वाले एआई सिस्टम कुछ यूजर्स पर मनोवैज्ञानिक असर डाल सकते हैं, खासकर तब जब चैटबॉट लगातार उनकी हर बात को सही ठहराने लगे.

यह भी पढ़ें : अब इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे!

यह भी देखें : ‘मूर्खाधिराज’ पर बवाल! जयपुर में हनुमान बेनीवाल समर्थकों पर लाठीचार्ज | RU के बाहर भारी हंगामा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

cockroach janta party

कॉकरोच जनता पार्टी का आज जयपुर में प्रदर्शन, फाउंडर अभिजीत दीपके पहुंचे

NCPI

बागी TMC सांसद ने चौंकाया, NCPI में विलय की घोषणा, बोले-NDA के साथ काम करेंगे

US-Iran Peace Deal

खत्म होगी अमेरिका-ईरान की जंग! अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर राजी, 19 जून को होंगे दस्तखत

Rail accident

ट्रेन में आग की अफवाह से घबराकर यात्री उतरे, दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर चार की मौत

AC smart feature

AC में छिपे हैं स्मार्ट फीचर्स जिससे खत्म की जा सकती है कमरे की उमस

PM Modi France Visit

“भारत और फ्रांस का रिश्ता कुछ ऐसा…” फ्रांस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में बोले PM मोदी

ACB team arrest bangluru

Jaipur: दहेज केस में कार्रवाई नहीं करने के बदले मांगी दो लाख की रिश्वत, बेंगलुरु पुलिस गिरफ्तार

Rahul Gandhi

“न अफसोस, न माफ़ी, उल्टा…” अमेरिकी हमले में भारतीय की मौत पर भड़के राहुल गांधी, PM मोदी को घेरा

kundli

व्यक्ति के जीवन और भाग्य के बारे में लग्न और नवांश कुंडली को जानिए

2

2