KBP Times

अब इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे!

Meta Subscription Plan: दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी Meta ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसका असर करोड़ों यूजर्स पर पड़ सकता है। कंपनी अब Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए पेड Subscription Plan लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया की दुनिया में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि अब यूजर्स को कुछ खास फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए हर महीने पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।

Meta का कहना है कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम अनुभव देने के लिए “Plus” वर्जन पेश करेगी। इन सब्सक्रिप्शन प्लान्स में यूजर्स को एक्सक्लूसिव टूल्स, एडवांस कस्टमाइजेशन फीचर्स, बेहतर रीच और अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी, जो फ्री वर्जन में उपलब्ध नहीं होंगी। हालांकि कंपनी ने यह साफ किया है कि सामान्य फीचर्स पहले की तरह मुफ्त रहेंगे, लेकिन प्रीमियम सुविधाओं के लिए भुगतान करना होगा।

कितनी होगी कीमत?

जानकारी के मुताबिक Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 3.99 डॉलर यानी करीब 387 रुपये प्रतिमाह रखी गई है। वहीं WhatsApp Plus के लिए यूजर्स को 2.99 डॉलर यानी करीब 290 रुपये हर महीने खर्च करने पड़ सकते हैं।

फ्री यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा?

Meta ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि फ्री यूजर्स से कौन-कौन से फीचर्स हटाए जाएंगे। लेकिन माना जा रहा है कि भविष्य में कई एडवांस फीचर्स केवल Paid Users को ही उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

कंपनी क्यों ला रही है Subscription Model?

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Meta अब अपने बिजनेस मॉडल में बड़ा बदलाव कर रही है। कंपनी विज्ञापन के अलावा सब्सक्रिप्शन से भी कमाई बढ़ाना चाहती है। साथ ही Premium Features के जरिए यूजर्स को बेहतर अनुभव देने की तैयारी है।

भारत में कब होगा लॉन्च?

Meta ने अभी भारत में लॉन्च डेट और आधिकारिक कीमतों की घोषणा नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले महीनों में यह प्लान भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2