KBP Times

UPSC ने जारी किया वर्ष 2027 का कैलेंडर, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 की तारीख घोषित

UPSC issue calendar

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग ने साल 2027 में होने वाली अपनी सभी बड़ी परीक्षाओं का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 (UPSC CSE Prelims 2027) की तारीख का भी ऐलान हो गया है। अगले साल यह परीक्षा 23 मई को आयोजित की जाएगी। आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अधिकारी बनने का सपना देख रहे देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

सिविल सेवा परीक्षा की तारीखें

UPSC की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 के लिए नोटिफिकेशन 13 जनवरी, 2027 को जारी किया जाएगा। इसी दिन से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कैंडिडेट्स 2 फरवरी, 2027 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा 23 मई को होगी जबकि मुख्य परीक्षा (Mains) की शुरुआत 20 अगस्त, 2027 से होगी जो लगातार पांच दिनों तक चलेगी। आपको बता दें कि, भारतीय वन सेवा (IFS) की प्रारंभिक परीक्षा भी इसी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के साथ ही आयोजित की जाती है।

NDA और CDS का शेड्यूल

सेना में जाकर देश की रक्षा करने वाले युवाओं के लिए भी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। एनडीए और सीडीएस (प्रथम) परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 2 दिसंबर, 2026 को आएगा और इसकी परीक्षा 11 अप्रैल, 2027 को होगी। वहीं एनडीए और सीडीएस (द्वितीय) परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 12 मई, 2027 को जारी होगा और परीक्षा 19 सितंबर, 2027 को कराई जाएगी।

UPSC की अन्य प्रमुख परीक्षाएं

इंजीनियरिंग और तकनीकी पदों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी कैलेंडर में खास जानकारी दी गई है।

कंबाइंड जियो साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 2 सितंबर, 2026 को आएगा और परीक्षा 10 जनवरी, 2027 को होगी।
इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 16 सितंबर, 2026 को जारी किया जाएगा और परीक्षा 31 जनवरी, 2027 को आयोजित होगी।
सीबीआई डीएसपी (CBI DSP) एलडीसीई परीक्षा27 फरवरी, 2027 को होगी।
सीआईएसएफ (CISF) एलडीसीई परीक्षा का आयोजन 14 मार्च, 2027 को किया जाएगा।

स्टूडेंट्स को मिलेगी मदद

UPSC कैलेंडर सिर्फ तारीखों का ऐलान नहीं है बल्कि यह लाखों कैंडिडेट्स के लिए पूरे साल की तैयारी का एक ब्लूप्रिंट (खाका) होता है। तारीखें साफ और स्पष्ट होने से अब सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा अपना स्टडी प्लान, कोचिंग टेस्ट सीरीज और रिवीजन का सही शेड्यूल बना सकेंगे। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि, वे किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in समय-समय पर चेक करते रहें।

यह भी पढ़ें : 21वीं AIBE के एडमिट कार्ड 22 मई को, 7 जून, 2026 को परीक्षा

यह भी देखें : ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल! जयपुर में क्यों खुलीं दवा दुकानें?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

Ukrain attack

यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से किया हमला, क्रूज मिसाइलें भी दागीं

Health Sub Centre

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन जनता को समर्पित

Motivator/educator

प्रबोधकों की मांग पूरी नहीं होने पर संघ ने लिया आंदोलन करने का निर्णय

Ganesh and chandrama

धर्म गाथा-जब चंद्रमा ने गणेश जी के श्राप से खोया अपना दिव्य तेज

2

2