KBP Times

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया हो रहे हैं अलग? तलाक की खबरों पर कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी

Comedian Bharti Singh

Comedian Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह और लेखक-निर्माता हर्ष लिम्बाचिया छोटे पर्दे की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं. 2017 में सात साल डेटिंग के बाद भारती सिंह ने हर्ष लिम्बाचिया के साथ शादी की थी. 2022 में कपल ने अपने पहले बेटे लक्ष्य का वेलकम किया था. भारती और हर्ष लिम्बाचिया की जोड़ी में हमेशा फैन्स के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम किया है. अब भारती और हर्ष की मैरिड लाइफ को लेकर चौकानें वाली खबरें सामने आई है. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में कथित तौर बताया जा रहा है कि भारती और हर्ष की शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें आ गई है. वो तलाक लेने वाले हैं. ये खबर उनके फैन्स के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं थी.

“हम बिल्कुल भी अलग नहीं हो सकते”
ऐसे में खुद भारती सिंह ने तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने एक ब्लॉग में कहा कि अब मैं हर्ष के साथ नहीं रह सकती. क्योंकि अब हम दोनों के बीच दरारें आने लगी हैं. इरिटेशन होने लगी है. बहुत सारी चीजें हैं जो हर्ष बर्दाश्त नहीं कर पाता. हमारे रिश्ते में दरार पड़ गई है और हम अलग हो रहे हैं. फिर वो गुस्से में कहती हैं कि ऐसी बहुत सारी घटिया बातें न्यूज में आ रही हैं, जो बहुत ही गलत है. कॉमेडियन ने आगे कहा कि हम बिल्कुल भी अलग नहीं हो सकते. शायद मर के भी अलग ना हों.

भारती सिंह ने क्लीयर कर दिया है कि वो और हर्ष हमेशा साथ थे, साथ हैं और रहेंगे. बता दें कि भारती सिंह और हर्ष अपने दोनों बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. 19 दिसंबर 2025 को भारती सिंह दूसरी बार मां बनी. 19 दिसंबर की सुबह लाफ्टर शेफ की शूटिंग के दौरान जैसे ही भारती सिंह को तकलीफ शुरू हुई उन्हें जल्दी से अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था. जिसकी झलक उनके व्लॉग में देखने को मिलती थी. भारती के बड़े बेटे लक्ष्य का जन्म 2022 में हुआ था. अक्सर भारती अपने बेटे के संग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करती रहती हैं. वो अपने बेटे को गोला बुलाती हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘Miss राजस्थान’ बनने का सपना लिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट में Girls ने दिखाया उत्साह

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2