KBP Times

‘Miss राजस्थान’ बनने का सपना लिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट में Girls ने दिखाया उत्साह

Girls participate in Miss Rajasthan

Girls : फ्यूजन ग्रुप की ओर से आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस राजस्थान में प्रदेश के विभिन्न जिलों से Girls ने हिस्सा लेकर अपने सपने का उडान दी है। राजधानी जयपुर आयोजित इस प्रतियोगिता में 6500 से अधिक गर्ल्स के रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि जयपुर में आयोजित अंतिम ऑडिशन में करीब 1300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने टैलेंट और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। ऑडिशन के दौरान माहौल पूरी तरह उत्साह, ग्लैमर और सपनों से भरा नज़र आया। प्रतिभागियों ने मंच पर कैटवॉक, इंट्रोडक्शन और सवाल-जवाब राउंड के ज़रिए अपनी प्रतिभा को जजेज के सामने प्रस्तुत किया।

फैशन इंडस्ट्री में पहचान बनाने का सपना

ऑडिशन में शामिल Girls  का आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था। कोई अपने माता-पिता के साथ जयपुर पहुंची थी तो कोई दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ। कई Girls ने बताया कि वे बचपन से सौन्दर्स प्रतियोगिता का हिस्सा बनने का सपना देखती थीं और आज वह सपना सच होता दिखाई दे रहा है। कई युवतियों का कहना था कि कहा कि छोटे शहरों से आने के बावजूद बड़े सपने देखने का हौसला रखती हैं।

बेटियां केवल घरेलू दायरों तक सीमित नहीं

ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने रैंप पर वॉक करते हुए अपने स्टाइल, एक्सप्रेशन और पर्सनैलिटी का परिचय दिया। वहीं सवाल-जवाब राउंड में जजेज ने उनसे करियर, समाज, महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास, फैशन और जीवन के लक्ष्यों से जुड़े प्रश्न पूछे। प्रतिभागियों ने भी पूरी समझदारी और आत्मविश्वास के साथ जवाब देकर सभी को प्रभावित किया। कई प्रतिभागियों ने अपनी पारंपरिक संस्कृति और मॉडर्न सोच का खूबसूरत संतुलन प्रस्तुत किया। गांवों और छोटे शहरों से आई युवतियों ने कहा कि अब राजस्थान की बेटियां केवल घरेलू दायरों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि फैशन, मीडिया और ग्लैमर इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।

युवतियों के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म बनकर उभरा

प्रतियोगिता के आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि मिस राजस्थान लगातार युवतियों के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। इस बार मिले रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन यह साबित करते हैं कि राजस्थान की बेटियां अब बड़े मंचों पर अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऑडिशन के बाद अब चयनित प्रतिभागियों के लिए इंटरव्यू राउंड आयोजित होगा, जिसमें से टॉप 100 गर्ल्स को चुना जाएगा। इसके बाद ग्रूमिंग सेशन, टैलेंट राउंड, फोटोशूट, फिटनेस ट्रेनिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, टेबल एटीकेट्स, मेडिटेशन वर्कशॉप और फैशन एक्सपर्ट्स के विशेष सेशन आयोजित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता केवल ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं

मिस राजस्थान की डायरेक्टर एकता जैन ने बताया- प्रतियोगिता केवल ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं, बल्कि लड़कियों के व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण का मंच है। यहां प्रतिभागियों को नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म तक पहुंचने का मौका मिलता है। साथ ही बॉलीवुड, म्यूजिक वीडियो, ओटीटी प्लेटफॉर्म, टीवी सीरियल्स और फैशन इंडस्ट्री में भी अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आगामी 4 जुलाई को बिड़ला सभागार, जयपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां राजस्थान की चुनिंदा प्रतिभागियां मिस राजस्थान 2026 का ताज जीतने के लिए अंतिम मुकाबले में उतरेंगी।

यह भी पढ़ें :  ‘ek din’ हुई फ्लॉप, आमिर खान के बेटे जुनैद की दूसरी फिल्म को 20 करोड़ का हुआ नुकसान

यह भी देखें : जयपुर का कचरा बना ज़हर! लंगड़ियावास लैंडफिल से पानी तक हुआ जहरीला। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2