PM Modi : नॉर्वे ने पीएम मोदी को अपने देश का सर्वाेच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट देकर सम्मानित किया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इससे पहले कल स्वीडन ने भी उन्हें अपने सर्वाेच्च सम्मान से सम्मानित किया था।
अगले 15 साल में भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश
पीएम मोदी ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में नॉर्वे के पीएम योनास स्टोरे के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल भारत और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन देशों के बीच ऐतिहासिक व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता लागू हुआ था। यह समझौता भारत और नॉर्वे के बीच साझा विकास और समृद्धि का मजबूत आधार बनेगा। इस समझौते के तहत अगले 15 साल में भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश और 10 लाख नौकरियां पैदा करने का टारगेट रखा गया है।
मंगलवार को भारत-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे पीएम
मंगलवार 19 मई को ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह उनके नॉर्डिक समकक्षों से मुलाकात का शानदार अवसर होगा। इस समिट में नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के नेता शामिल होंगे। भारत-नॉर्डिक समिट पहली बार 2018 में स्टॉकहोम और दूसरी बार 2022 में कोपेनहेगन में हुई थी। इस बार बैठक में ग्रीन एनर्जी, डिजिटलाइजेशन, रक्षा सहयोग, जलवायु परिवर्तन और आर्कटिक नीति जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : नॉर्वे पहुंचे PM मोदी, प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने किया स्वागत, भारत-नॉर्डिक समिट में होंगे शामिल
यह भी देखें : जयपुर का कचरा बना ज़हर! लंगड़ियावास लैंडफिल से पानी तक हुआ जहरीला। KBP Times



