KBP Times

नॉर्वे पहुंचे PM मोदी, प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने किया स्वागत, भारत-नॉर्डिक समिट में होंगे शामिल

PM Modi Norway Visit

PM Modi Norway Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंचे. एयरपोर्ट पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने पीएम मोदी का स्वागत किया. 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा है. प्रधानमंत्री यहां तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और नॉर्वे के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन मंगलवार को ओस्लो में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के उनके समकक्ष भाग लेंगे.

तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन कल
नॉर्वे पहुंचने पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मैं नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंच गया हूं. एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं उनका आभारी हूं. चार दशकों से अधिक समय बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नॉर्वे की पहली यात्रा है. मुझे विश्वास है कि यह यात्रा भारत-नॉर्वे मित्रता को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी. मैं महामहिम राजा हेराल्ड पंचम और रानी सोन्या से मुलाकात करूंगा तथा प्रधानमंत्री स्टोरे के साथ वार्ता भी करूंगा. कल, 19 तारीख को ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा, जो मेरे नॉर्डिक समकक्षों से मिलने का एक शानदार अवसर होगा.

पीएम मोदी की भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात
ओस्लो पहुंचने पर पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की. होटल के बाहर बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे. प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय और अन्य लोगों का अभिवादन किया. लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए. कई लोग भारतीय झंडे और पोस्टर लेकर पहुंचे थे. ओस्लो के होटल में म्यूजिकल परफॉर्मेंस के जरिए पीएम मोदी का स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री ने कलाकारों की प्रस्तुति देखी और उनका अभिवादन किया.

बता दें कि भारत और नॉर्वे के बीच व्यापार करीब 2.73 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है. नॉर्वे के सरकारी वेल्थ फंड ने भारतीय बाजारों में करीब 28 बिलियन डॉलर का निवेश किया है. पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा पर हैं. यूएई, नीदरलैंड और स्वीडन के बाद आज वे नॉर्वे पहुंचे हैं. इसके बाद वे इटली जाएंगे.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में एयर शो के दौरान 2 फाइटर जेट आपस में टकराए, बने आग का गोला, देखें VIDEO

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2