KBP Times

राजस्थान में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 172 लोग गिरफ्तार, 633 केस दर्ज

Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर अवैध मदिरा को नष्ट किया है.1 से 5 मई 2026 के बीच की गई इस कार्रवाई में 172 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 633 पर केस दर्ज किए गए. प्रदेशभर में नाकाबंदी, गश्त और दबिश के जरिए अवैध निर्माण, परिवहन और बिक्री पर सख्ती बरती जा रही है. इस दौरान करोड़ों रुपये की अवैध शराब जब्त की गई, वहीं कई भट्टियों को भी नष्ट किया गया. विभाग ने अवैध कारोबार पर जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई है.

अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 172 गिरफ्तार
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेशभर में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान तेज किया गया है. 1 से 5 मई 2026 के बीच की गई कार्रवाई में 633 मामले दर्ज कर 172 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान 3169 लीटर देशी शराब, 798 लीटर विदेशी शराब, 1199.45 लीटर बीयर और 3698.5 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई. साथ ही 1 लाख 40 हजार 402 लीटर वॉश नष्ट किया गया.

कई जिलों में दबिश, हजारों लीटर वॉश नष्ट
अभियान के तहत उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और हनुमानगढ़ सहित कई जिलों में बड़े स्तर पर कार्रवाई हुई. उदयपुर में गोडफादर बीयर के सैकड़ों केन जब्त किए गए, जबकि चित्तौड़गढ़ में हजारों पव्वे और बोतलें बरामद कर 600 लीटर वॉश नष्ट किया गया. हनुमानगढ़ और भरतपुर में संयुक्त कार्रवाई में हजारों लीटर वॉश और कई कच्ची भट्टियां नष्ट की गईं.

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार करने पर डिप्टी CM बैरवा का हमला, कहा-जब वे जीती थी तब…

वाहन जब्त, तस्करी पर सख्ती
अवैध शराब के परिवहन पर भी विभाग ने सख्त रुख अपनाया. अभियान के दौरान 1 चारपहिया और 8 दुपहिया वाहन जब्त किए गए. अलवर, बीकानेर और जोधपुर में परिवहन और भंडारण के मामलों में कई अभियोग दर्ज किए गए.

जीरो टोलरेंस नीति लागू
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी. सभी जिलों में आबकारी टीमें लगातार गश्त, नाकाबंदी और दबिश देकर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में जुटी हैं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2