KBP Times

बंगाल में BJP ने शपथग्रहण के लिए क्यों चुनी 9 मई की तारीख, कौन होगा सीएम?

New Bengal Government Oath Ceremony

New Bengal Government Oath Ceremony: बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई है. बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के मुताबिक, 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. लेकिन बीजेपी ने 9 मई की तारीख क्यों चुनी है, इसको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल, 9 मई को रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती है. बंगाल की संस्कृति से रविंद्र नाथ टैगोर के संगीत और साहित्य का बड़ा महत्व है. चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी आरोप लगाते रहीं हैं कि बीजेपी अगर सत्ता में आई तो बंगाल की संस्कृति से खिलवाड़ करेगी. ऐसे ममता बनर्जी के आरोपों का जवाब देने के लिए बीजेपी ने नई सरकार के गठन के लिए रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती का दिन चुना है. हालांकि शपथ ग्रहण में कौन-कौन शामिल होगा इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है.

कौन होगा सीएम?
बंगाल में बीजेपी की जीत के साथ ही सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है. भाजपा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल में केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. इसके अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. अमित शाह और ओडिशा के सीएम माझी मिलकर राज्य में विधायक दल की बैठक और नेतृत्व चयन की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे. वहीं दूसरे खबरें ये भी है कि नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सहित राज्य बीजेपी के शीर्ष नेता मंगलवार को ही दिल्ली जा रहे हैं. वे दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सरकार गठन को लेकर मंत्रणा करेंगे. सीएम पद की रेस में ममता बनर्जी को दो बार हराने वाले सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे हैं.

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा ने साथी सांसदों के साथ मिलकर राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, कहा- हद तो तब हो गई…

कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण रहने की अपील
वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से रहने और किसी की भावनाओं को आहत न करने की अपील की. उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर लोगों द्वारा भाजपा का झंडा उठाकर तोड़-फोड़ की गई. जिसकी हम निंदा करते हैं. हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यदि ऐसा कोई करता है तो हम उसे पार्टी से निकालने के लिए बाध्य हो जाएंगे. पश्चिम बंगाल के लिए सारे देश में जश्न मनाया गया. अब हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौतियां हैं. हम उन्हीं को लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

“जनता ने भाजपा को दोनों हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया”
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे पर केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं. जनता ने भाजपा को दोनों हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया है. यह हम सभी के लिए सीखने वाली बात है कि किस तरह देश में 3 बार प्रधानमंत्री चुनकर आने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने खुद को इस काम में लगाया था. मैं प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और हमारे कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2