Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी(AAP) छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और राजेंद्र गुप्ता ने आज मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राघव चड्ढा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज सुबह तीन साथी सांसदों के साथ भारत की माननीय राष्ट्रपति से मिलकर सम्मानित महसूस किया. हमने उन्हें बताया कि कैसे AAP की पंजाब सरकार, हमारे संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए हमें निशाना बनाने के लिए सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रही है. ऐसा तब हो रहा है जब दो-तिहाई सांसदों ने बीजेपी में शामिल होने का फ़ैसला किया. जिस पार्टी ने कभी बदले की भावना का रोना रोया था, अब वही पार्टी बदले की सबसे ज़हरीली हरकतें कर रही है. हमें राष्ट्रपति के इस आश्वासन से हिम्मत मिली है कि संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक फ़ैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए. आज AAP एक राजनीतिक पार्टी की तरह कम और एक जुनूनी, ठुकराए हुए पुराने प्रेमी की तरह ज़्यादा बर्ताव कर रही है कड़वी, बदले की भावना से भरी और आगे न बढ़ पाने वाली.
“मशीनरी का दुरुपयोग और गलत इस्तेमाल किया जा रहा”
वहीं राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राघव चड्डा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमने राष्ट्रपति के सामने तमाम बातें रखी हैं कि किस प्रकार से उत्पीड़न हो रहा है. पंजाब की सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग और गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. आम आदमी पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी में विलय करने के बाद, एक प्रतिशोध और बदले के आग में जल रही पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी ने जिस प्रकार से उन्होंने बदले की राजनीति और बदले की भावना से प्रेरित होकर पंजाब की सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके उन सभी सांसदों के खिलाफ किया जा रहा है, जिन्होंने अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए आम आदमी पार्टी से अपनी असहमति जताई और उसे त्यागा.
“उनका अगला टारगेट मैं रहूंगा”
उन्होंने कहा कि हद तो तब हो गई, जब हमारे साथी सांसद संदीप पाठक, जो IIT के प्रोफेसर थे, जिनकी तारीफें करते-करते आम आदमी पार्टी थकती नहीं थी, उनके खिलाफ दो दुर्भावनापूर्ण और फेब्रिकेटेड FIR दर्ज कर दीं और मीडिया में फैला दिया गया कि अब इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. मैं सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी को कहना चाहता हूं कि आप ये विजिलेंस, ये पॉल्यूशन बोर्ड, ये पंजाब पुलिस का सहारा लेकर जो बदले की भावना से कार्रवाई कर रहे हैं, ये एक डेंजरस खेल है. जिसकी शुरुआत तो आपने कर दी है, लेकिन इसका अंत बहुत खराब होने जा रहा है. इन चीजों से बचिए, इन चीजों को बंद करिए. सूत्रों के मुताबिक ये बताया जा रहा है कि उनका अगला टारगेट मैं रहूंगा. अब ये मेरे पर भी कोई कार्रवाई करने जा रहे हैं. मैं पहले ही आप लोगों को सूचित कर देता हूं कि कोई मनगढ़ंत मुकदमा ये लोग अवश्य मेरे खिलाफ बनाने का भी प्रयास कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बंगाल जीतने के बाद भाजपा को महिला सीएम की तलाश, तमिलनाडू में विजय का सीएम बनना तय, असम में हेमंता का कद बढ़ा, केरल जीतकर कांग्रेस खुश
“आप जो एक गंदा खेल शुरू कर रहे हैं”
सांसद राघव चड्ढा ने आगे कहा कि मैं अंत में बस इतना ही कहना चाहूंगा कि आम आदमी पार्टी के पास एक राज्य में सरकार है और एक राज्य की पुलिस है. भाजपा के पास 21 राज्यों में सरकार हैं और 21 राज्यों की पुलिस है. आप जो एक गंदा खेल शुरू कर रहे हैं प्रतिशोध का, बदले का, वो कहां जाकर रुकेगा उसकी कल्पना भी आप नहीं कर सकते. इससे बचिए, पंजाब सरकार के अधिकारियों को भी कहना चाहूंगा कि आप सब बहुत सम्मानित लोग हैं.
“FIR के द्वारा डराने की कोशिश कर रही है”
वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि सारे लोग आम आदमी पार्टी से इसलिए जुड़े थे कि इन्होंने इस देश को एक सपना दिखाया था कि एक नई राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं. एक ईमानदार राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं. यही सुनकर, यही देखकर, यही सोचकर इस पार्टी में आए. यहां रहते हुए अपनी सैद्धांतिक कारणों से कई सारी विसंगतियों को देखकर संविधान द्वारा दिए गए अपने-अपने अधिकार के आधार पर पार्टी बदलने का फैसला लिया. इस बात से डरकर, घबराकर, जो आम आदमी पार्टी अभी FIR कर रही है, फैक्टरियों में छापे मार रही है, फर्जी FIR के द्वारा डराने की कोशिश कर रही है.



