KBP Times

Mann Ki Baat में पीएम मोदी ने ‘बुद्ध के विचारों’ का किया जिक्र, कहा- दुनिया तनावों-संघर्षों से गुजर रही…

Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज(26 अप्रैल) मन की बात कार्यक्रम के 133वें एपिसोड को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने विज्ञान को हमेशा देश की प्रगति से जोड़कर देखा है. इसी सोच के साथ हमारे वैज्ञानिक सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहे हैं. उनके प्रयासों से यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे रहा है. इससे हमारे इंडस्ट्रियल ग्रोथ, एनर्जी क्षेत्र, स्वास्थ्य क्षेत्र को बहुत लाभ हुआ है. खेती-किसानी से लेकर आधुनिक इनोवेटर्स को भी भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम ने बहुत मदद की है. आज मैं एक ऐसी शक्ति की बात करना चाहता हूं जो अदृश्य है, लेकिन जिसके बिना हमारा देश एक पल भी न चले. यही ताकत भारत को आगे बढ़ा रही है. यह हमारी पवन शक्ति है. आज यही पवन शक्ति भारत के विकास की नई कहानी लिख रही है. भारत ने हाल ही में पवन ऊर्जा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

“दुनिया तनावों और संघर्षों से गुजर रही है”
पीएम मोदी (Narendra Modi) ने आगे कहा कि मई महीने की शुरुआत एक पावन अवसर के साथ होने जा रही है. कुछ ही महीनों में हम बुद्ध पूर्णिमा मनाएंगे. मैं आप सभी देशवासियों को अपनी अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं. भगवान गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है. उन्होंने हमें सिखाया है कि शांति हमारे भीतर से शुरू होती है. उन्होंने बताया है कि स्वयं पर विजय सबसे बड़ी विजय होती है. आज दुनिया जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे में बुद्ध के विचार और भी अहम हो गए हैं. दक्षिण अमेरिकी के चिली में एक संस्था भगवान बुद्ध के विचार को आगे बढ़ा रही है. आप सभी जानते हैं कि हमारे देश में अब 23 जनवरी यानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से लेकर 30 जनवरी यानी गांधी जी की पुण्यतिथी तक गणतंत्र का महोत्सव मनाया जाता है, इसी का अहम हिस्सा होता है ‘बीटिंग रिट्रीट’. आपने देखा होगा कि यह समारोह अलग-अलग बैंड्स की विविध संगीत परंपरा को दर्शाता है, बीते कुछ सालों से इसमें भारतीय संगीत का समावेश बढ़ा है. इस साल का बीटिंग रिट्रीट समारोह बहुत यादगार था.

“पूर्वोत्तर हम सबके लिए अष्टलक्ष्मी है”
उन्होंने (Narendra Modi) कहा कि बरसात खत्म होते ही कच्छ के रण की धरती जीवंत हो जाती है. हर साल लाखों फ्लैमिंगो यहां आते हैं. पूरा इलाका गुलाबी रंग से रंग जाता है, इसलिए इसे फ्लैमिंगो सिटी कहा जाता है. ये पक्षी यहीं घोसलें बनाते हैं और अपने बच्चों को बड़ा करते हैं. कच्छ के लोग इन्हें ‘लाखा जी के बाराती’ कहते हैं. अब लाखा जी के ये बाराती कच्छ में पर्यावरण संरक्षण के बड़े सुंदर प्रतीक बन गए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर हम सबके लिए अष्टलक्ष्मी है, यहां भरपूर प्रतिभा है और पूर्वोत्तर की प्राकृतिक सुंदरता भी सबका ध्यान खींचती है. मन की बात में भी हम अक्सर पूर्वोत्तर के लोगों की उपलब्धियों की चर्चा करते आए हैं, ऐसी ही एक और उपलब्धि की मैं चर्चा करूंगा और वह है बांस क्षेत्र में पूर्वोत्तर की सफलता. जिस चीज़ को कभी बोझ के रूप में देखा जाता था, वह आज रोजगार, कारोबार और नवाचार को नई गति दे रही है. हमारी माताएं-बहनें इसकी सबसे बड़ी लाभार्थी हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर के प्लेन में टेकऑफ के दौरान लगी आग, 245 लोग थे सवार

“हमारी बेटियों ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया”
प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में फ्रांस में यूरोपीय गर्ल्स गणितीय ओलंपियाड का आयोजन हुआ था. यह दुनिया के सबसे सम्मानित प्रतियोगिताओं में से एक है, इसमें हमारी बेटियों ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया. मुझे इस टीम पर बहुत गर्व है, इसमें मुंबई की श्रेया, तिरुवनंतपुरम की संजना, चेन्नई की शिवानी और कोलकाता की श्रीमोयी शामिल थी. इसमें हमारी टीम विश्व में छठे स्थान पर रही. श्रेया ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया, संजना ने सिल्वर तो शिवानी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

“जनगणना 2027 को डिजिटल बनाया गया है”

उन्होंने (Narendra Modi) कहा कि हमारे देश में इस समय एक बहुत अहम अभियान चल रहा है, जिसके बारे में हर भारतीय को जानकारी होनी जरूरी है. यह है जनगणना का अभियान, यह दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है. जनगणना 2027 को डिजिटल बनाया गया है, सारी जानकारी सीथे डिजिटल माध्यम में दर्ज हो रही है. घर-घर जाने वाले कर्मचारियों के पास मोबाइल ऐप है, वे आपसे बात कर उसी में जानकारी दर्ज करेंगे. इस बार जनगणना में आपकी भागीदारी भी आसान बनाई गई है, आप खुद भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, कर्मचारी के आने के 15 दिन पहले आपके लिए सुविधा शुरु होगी. आप अपने समय के अनुसार जानकारी भर सकते हैं. जब आप प्रक्रिया पूरी करते हैं, तो आपको एक विशेष आईडी मिलती है. यह आईडी आपके मोबाइल या ईमेल पर आती है. बाद में जब कर्मचारी आपके घर आता है, तो आप यही आईडी दिखाकर जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं. इससे दोबारा जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती. समय भी बचता है और प्रक्रिया आसान हो जाती है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

2

2