KBP Times

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर के प्लेन में टेकऑफ के दौरान लगी आग, 245 लोग थे सवार

Delhi Airport Swiss Flight

Delhi Airport Swiss Flight Engine Fail:देश की राजधानी दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय(IGI) हवाई अड्डे पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया. दरअसल, स्विस एयर की दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाले फ्लाइट(SWR146) में टेकऑफ के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई. उड़ान भरते समय विमान का इंजन फेल हो गया और विमान के बाएं हिस्से से धुआं निकलने लगा.जबकि दाईं तरफ लैंडिंग गियर के पास आग लगने की खबर सामने आई. स्थिति को देखते हुए फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई, जिससे एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया.

रनवे-28 को काफी देर तक बंद रखना पड़ा
एयरपोर्ट पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रनवे 28 को काफी देर तक बंद रखना पड़ा, जिससे अन्य उड़ानों पर भी असर पड़ा. राहत की बात यह रही कि विमान में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इमरजेंसी स्लाइड्स का प्रयोग कर 232 यात्रियों और 13 क्रू मेंबर को बाहर निकाला गया. इस दौरान 6 लोग घायल हो गए. एयरपोर्ट पर मौजूद फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीम ने तुरन्त आग पर काबू पाया. सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल पर पहुंचाया गया. फिलहाल घटना की जांच की जा रही है कि इंजन फेल होने की असली वजह क्या थी. बताया जा रहा है कि फ्लाइट स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख जाने वाली थी.

यह भी पढ़ें: “राष्ट्रीय आत्मसमर्पण संघ…” राहुल गांधी का RSS पर हमला, राम माधव के बयान पर भी पलटवार

घटना पर स्विस एयरलाइन ने क्या कहा?
SWISS एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि हमें दिल्ली में फ्लाइट LX147 से जुड़ी एक घटना के बारे में जानकारी मिली है. जिस विमान में खराबी आई, वह एयरबस A330 है. भारतीय समय के अनुसार, घटना रात 1 बजे के करीब हुई. जैसे ही विमान टेकऑफ करने के लिए रनवे में आया. विमान के बाईं ओर लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया. इसके बाद विमान को तुरन्त रोक दिया गया. एयरलाइन की तरफ से बताया गया कि हमारी स्थानीय टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों की देखभाल कर रही हैं. हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले पर काम कर रहे हैं. इस घटना के पीछे के कारणों को पूरी तरह से समझने के लिए हमारी टीम जल्द ही दिल्ली जाएगी.

बता दें कि दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पिछले 10 दिनों में विमान हादसे की यह दूसरी बड़ी घटना है. 16 अप्रैल को स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान आपस में टकरा गए थे. अकासा का विमान हैदराबाद जाने के लिए तैयार खड़ा था. उसी समय लेह से आया स्पाइसजेट का विमान उससे टकरा गया था.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2