KBP Times

ओपन स्कूल में 14,122 छात्रों के आवेदन फार्म निरस्त, विद्यार्थियों ने कहा- समय पर नहीं दी सूचना

Rajasthan State Open school

Rajasthan State Open : इस बार बड़ी संख्या में Rajasthan State Open School विद्यार्थियों के आवेदन फार्म निरस्त होने की जानकारी मिली है। बताया जाता है कि विद्यार्थियों को इसकी जानकारी तब मिली, जब वे परीक्षा के लिए परमिशन लेटर लेने पहुंचे। आंकड़ों के अनुसार 10वीं के 8,313 और 12वीं के 5,809 सहित कुल 14,122 आवेदन फार्म रिजेक्ट किए गए हैं। ये आवेदन जन्मतिथि, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड में नाम के मिसमैच जैसी त्रुटियों के कारण खारिज किए गए। इस संबंध में मंगलवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिक्षा संकुल पहुंचकर अधिकारियों के चक्कर काटते नजर आए।

विद्यार्थियों की शिकायत

कई विद्यार्थियों ने संस्थान (Rajasthan State Open) की सूचना व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते स्पष्ट जानकारी दी जाती तो वे दस्तावेजों में सुधार कर सकते थे और उनका साल खराब नहीं होता। एक छात्रा ने बताया कि वह परमिशन लेटर निकलवाने पहुंची तो पता चला कि फार्म रिजेक्ट हो चुका है। जनआधार और 10वीं की मार्कशीट में मम्मी का नाम एक जगह सीमा और दूसरी जगह सीमा देवी है। कोई फोन तक नहीं आया। एक दूसरी छात्रा ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र में पिता का नाम रामवतार खटीक और आठवीं की मार्कशीट में रामवतार चंदेल दर्ज है। ऐसे में मेरा फार्म निरस्त कर दिया गया। एक गलती के कारण साल दांव पर लग रहा है। एक अभिभावक के अनुसार बेटा 10वीं की परीक्षा दे रहा है, उसका नाम रिजेक्ट सूची में देखकर अधिकारियों से काफी गुहार लगाई है, लेकिन कोई नहीं मान रहा। फीस लौटाने के लिए भी मना कर दिया है।

फैक्ट फाइल

14,122 विद्यार्थी स्ट्रीम वन से बाहर हुए हैं जिनमें 10वीं के 8,313 विद्यार्थी और 12वीं के 5,809 विद्यार्थी हैं।

यह भी पढ़ें : शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार का जरिया है जनसेवा केंद्र, जानिए कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी?

अपील करने का दिया था मौका

दूसरी ओर इस संबंध में राजस्थान ओपन स्कूल सचिव अरुणा शर्मा का कहना है कि स्ट्रीम वन के आवेदन में बच्चों ने गलत जन्मतिथि, मिसमैच नाम के दस्तावेज लगाए हैं। जिन बच्चों की दस्तावेजों में त्रुटि थी। उन्हें मोबाइल पर मैसेज कर सूचना दी थी। अपील का मौका भी दिया, लेकिन कई विद्यार्थियों ने समय पर सुधार नहीं किया। 77 हजार से अधिक बच्चों के आवेदन सही आए हैं।

यह भी देखें : Jaipur: सिटी पार्क में वसूली का खेल? न GST रसीद, न पारदर्शिता! | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2