KBP Times

शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार का जरिया है जनसेवा केंद्र, जानिए कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी?

Jan Seva Kendra

Jan Seva Kendra : युवाओं के लिए यह सवाल बहुत परेशान करता है कि यदि वह नौकरी का जगह खुद का रोजगार शुरु करें तो क्या करें। शिक्षित और छोटे व मध्यम गांव शहरी इलाकों में रहने वाले युवाओं के लिए जनसेवा केन्द्र खोलना एक विकल्प हो सकता है। आज के दौर में केन्द्र और राज्य सरकार की लगभग हर सुविधा अब ऑनलाईन हो चुकी है. लोग भी अब बैंकिंग, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली बिल भुगतान, बीमा, सरकारी योजनाओं का लाभ और कई जरूरी सेवाओं के लिए जन सेवा केंद्र पर जाकर अपना काम करवा रहे हैं। छोटे मध्यम शहरों के साथ साथ गांव और कस्बों में यह केंद्र लोगों के लिए बहुत बड़ी सुविधा बन चुके हैं. ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं कि आप भी अपने क्षेत्र में जन सेवा केंद्र खोलें तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की है.

जन सेवा केंद्र क्या होता है?

जन सेवा केंद्र एक ऐसा डिजिटल सेवा केंद्र होता है जहां लोगों को एक ही जगह पर कई तरह की सरकारी और गैर-सरकारी सेवाएं मिलती हैं. इनमें आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं, पैन कार्ड आवेदन और सुधार, बिजली, पानी, मोबाइल बिल भुगतान, बैंकिंग और पैसे निकालने की सुविधा, बीमा और सरकारी योजनाओं का लाभ, ऑनलाइन फॉर्म भरना और दस्तावेज बनवाना शामिल हैं. यह केंद्र आमतौर पर गांवों और छोटे शहरों में खोले जाते हैं. जिससे लोगों को शहर न जाना पड़े.

कितनी पढ़ाई जरूरी है?

जन सेवा केंद्र खोलने के लिए ज्यादा पढ़ाई की जरूरत नहीं होती है. इसके लिए कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है और कुछ मामलों में 12वीं पास को प्राथमिकता दी जाती है. साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना जरूरी है. अगर आपने 10वीं कक्षा पास कर ली है और आपको कंप्यूटर की थोड़ी बहुत समझ है, तो आप जन सेवा केंद्र खोल सकते हैं. जन सेवा केंद्र खोलने के लिए कुछ और जरूरी शर्तें भी होती हैं. इसके लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए. कंप्यूटर चलाने की बेसिक जानकारी होनी चाहिए. इंटरनेट का यूज करना आना चाहिए. इसके साथ ही स्थानीय भाषा पढ़ने और लिखने आना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अब अंग्रेजी में ही नहीं बल्कि भारतीय भाषाओं में शोध-पत्र प्रकाशन के लिए भी मिलेगी वित्तीय सहायता

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने होंगे. जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक या कैंसिल चेक, पता प्रमाण, बिजली बिल, राशन कार्ड आदि और शैक्षणिक प्रमाण पत्र.

यह भी देखें : Jaipur: झोटवाड़ा में विकास या विनाश? चौड़ीकरण के नाम पर तोड़फोड़, पर सड़क गायब | KBP Times

जन सेवा केंद्र कैसे खोलें?

जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आपको CSC की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद आधार, पैन और अन्य दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने होते हैं. CSC खोलने के लिए एक छोटा सा ऑनलाइन कोर्स (Telecentre Entrepreneur Course) करना होता है. इसके बाद आपका आवेदन सरकार के तहत चेक किया जाता है और आखिर में स्वीकृति मिलने के बाद आपको CSC ID मिल जाती है और आप काम शुरू कर सकते हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

2

2