KBP Times

दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, खास अंदाज़ में दी खुशखबरी

Deepika Padukone,

Deepika Padukone-  बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को एक बार फिर खुशखबरी दी है. एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इस खबर को उन्होंने बेहद प्यारे और अलग अंदाज़ में सोशल मीडिया पर साझा किया. जैसे ही ये खबर सामने आई, फैंस और सेलेब्रिटीज ने उन्हें बधाइयों से भर दिया. दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी बेटी दुआ नजर आ रही हैं. फोटो में दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दिखाई दे रही है जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है. इस क्रिएटिव तरीके से कपल ने अपनी खुशखबरी फैंस के साथ साझा की.

 

कैप्शन में सिर्फ इमोजी

इस पोस्ट की एक खास बात यह भी रही कि दीपिका ने कैप्शन में कुछ भी लिखने के बजाय सिर्फ दो इविल आई इमोजी का इस्तेमाल किया. बिना शब्दों के ही उन्होंने अपनी बात फैंस तक पहुंचा दी जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. कमेंट सेक्शन में फैंस की खुशी साफ नजर आई. कई यूजर्स ने लिखा कि दुआ अब बड़ी बहन बनने वाली हैं तो कई ने कपल को ढेरों शुभकामनाएं  भी दीं.

यह भी पढ़ें : सलमान खान की नई फिल्म को लॉन्च की तैयारी, अगले साल ईद पर रिलीज करने की प्लानिंग

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी. उनकी जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं. शादी के बाद कपल ने अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था और अब उनके परिवार में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है. इस खबर से उनके चाहने वालों के बीच खुशी का माहौल है.

यह भी देखें : 26 साल बाद भी नहीं मिला मुआवज़ा | Sikar Road ट्रांसपोर्ट नगर में लोगों का फूटा गुस्सा

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

2

2