KBP Times

AI इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करने का अवसर, आवदेन की अंतिम तिथी 26 अप्रैल

Education AI fellowship

Fellowship : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। एआई कंपनी एंथ्रोपिक अपने एआई सेफ्टी फेलोशिप 2026 प्रोग्राम के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। शोधकर्ताओं को हर सप्ताह 3,850 अमेरिकी डॉलर (करीब 3.58 लाख रुपये) का आकर्षक स्टाइपेंड दिया जाएगा। कुल मिलाकर मासिक स्टाइपेंड 15,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 13.96 लाख रुपये) होगा। इस प्रोग्राम का उद्देश्य ऐसे एआई सिस्टम विकसित करना है जो सुरक्षित, भरोसेमंद और समाज के लिए उपयोगी हों। कंपनी के अनुसार, यह प्रोग्राम खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो एआई से जुड़े रिसर्च और इंजीनियरिंग में आगे बढ़ना चाहते हैं। चुने गए उम्मीदवारों को एआई रिसर्च पर काम करने का मौका मिलेगा।

आवेदन की आखिरी तारीख 

यह फेलोशिफ जुलाई 2026 बैच के लिए है, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों का अगला बैच 20 जुलाई 2026 से शुरू होगा। हालांकि, कंपनी बाद के बैच के लिए भी आवेदन स्वीकार करती रहेगी और कुछ मामलों में अलग समय पर भी शामिल होने की अनुमति दी जा सकती है।

स्टाइपेंड और सुविधाएं

इस प्रोग्राम के तहत चयनित उम्मीदवारों को हर हफ्ते अच्छा-खासा स्टाइपेंड दिया जाएगा 3,850 अमेरिकी डॉलर प्रति सप्ताह (यानी वर्तमान में लगभग 3.58 लाख रुपये) इसके अलावा अलग-अलग देशों के अनुसार अन्य भुगतान भी किया जाएगा। रिसर्च के लिए हर महीने करीब 15,000 डॉलर तक फंडिंग मिलेगी, जोकि वर्तमान में करीब 13.96 लाख रुपये के बराबर है। अन्य रिसर्च खर्च भी कवर किए जाएंगे।

प्रोग्राम की अवधि और काम

यह फेलोशिप कुल 4 महीने की फुल-टाइम रिसर्च प्रोग्राम होगी, जिसमें हर हफ्ते 40 घंटे काम करना होगा। एंथ्रोपिक के रिसर्चर्स से सीधे मार्गदर्शन मिलेगा। अमेरिका या यूके में वर्कस्पेस उपलब्ध होगा। एआई से जुड़े वैश्विक रिसर्च समुदाय से जुड़ने का मौका मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में ये योग्यताएं होनी चाहिए
    -कंप्यूटर साइंस, गणित या फिजिक्स की पृष्ठभूमि हो और मजबूत पकड़ होनी चाहिए। पायथन प्रोग्रामिंग का ज्ञान होना जरूरी है।
    -एआई को सुरक्षित और उपयोगी बनाने की दिशा में काम करने की रुचि हो।
    -रिसर्च या टेक्निकल प्रोजेक्ट्स में रुचि होनी चाहिए।
    -अमेरिका, ब्रिटेन या कनाडा में काम करने की अनुमति होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों के पास मशीन लर्निंग, एआई रिसर्च या ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स का अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता मिल सकती है।

किन क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा?

इस फेलोशिप में कई अलग-अलग वर्कस्ट्रीम शामिल हैं, जैसे:

  • एआई सेफ्टी (AI Safety)
  • एआई सिक्योरिटी (AI Security)
  • मशीन लर्निंग सिस्टम (Machine Learning Systems)
  • रीइंफोर्समेंट लर्निंग (Reinforcement Learning)
  • इकोनॉमिक्स और एआई का सामाजिक प्रभाव

किसी को ने दें पैसे या बैंक डिटेल

उम्मीदवार के पास अमेरिका, यूके या कनाडा में काम करने की अनुमति होनी चाहिए। उसी देश में रहकर प्रोग्राम करना होगा। कंपनी फिलहाल वीजा स्पॉन्सरशिप नहीं देती। आवेदन प्रक्रिया में ओटीपी वेरिफिकेशन जरूरी होगा। कंपनी ने साफ किया है कि किसी भी उम्मीदवार से पहले पैसे या बैंक डिटेल्स नहीं मांगी जाएंगी।

यह भी पढ़ें : UP Anganwadi Bharti 2026: 12वीं पास महिलाओं के लिए सीधी भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगा मौका

यह भी देखें : जयपुर में ‘ओरण बचाओ’ पर रविंद्र सिंह भाटी की सरकार को चेतावनी | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2